ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
छत्तीसगढ़

बस्तर पुलिस लाई मुस्कान: शहर के चौक-चौराहों काम कर रहीं महिलाओं का पुलिस ने किया सम्मान, गुलाब भेंट कर कराया मुंह मीठा

बस्तर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बस्तर पुलिस ने एक अनूठी पहल की है. बस्तर पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी शहर के विभिन्न स्थानों पर उपस्थित होकर समाज को बड़ा संदेश पहुंचाया है. शहर के नगर कोतवाली से विभिन्न मार्गों में जागरूकता रैली निकाली गई.

इस दौरान बस्तर आईजी पी सुंदराज, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और ओपी शर्मा मौजूद रहे. साथ ही जागरूकता रैली में पुलिस बैंड, थानों के महिला और पुरूष बलल साथ-साथ नक्सल मोर्चे पर जंगलों में तैनात डीआरजी के जवान शामिल हुए.

बस्तर पुलिस आज उन महिलाओं तक पहुंची जो सालभर स्वालंबी होकर अपना घर चलाने में सहयोग देती हैं. शहर के चौक-चौराहों की दुकानों पर काम करने वाली महिलाओं के पास पहुंचकर मुंह मीठा कराकर गुलाब का फूल दिया. उन्हें सम्मानित किया.

बस्तर पुलिस के ऐसी पहल को देख महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान आ गई. उन्हें एहसास हुआ कि बस्तर पुलिस उनके अधिकार, सम्मान और रक्षा के लिए हमेशा तैनात है. इस दौरान चौक-चौराहों पर महिलाओं ने पुलिस अधिकारियों के साथ खुलकर बातचीत भी की. उन्हें तमाम चीजों से अवगत भी कराया.

इस रैली में #sheforshe और #heforshe की थीम पर लोगों को जागरूक किया गया. साथ ही सभी लोगों को राज्य सरकार के महिला सुरक्षा से संबंधी अभिव्यक्ति एप को डाउनलोड कराया गया.

Related Articles

Back to top button