ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
मध्यप्रदेश

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में हुई बैठक में मिशन 2023 पर मंथन, इधर विधायक दल की बैठक स्थगित, अब 14 को होगी

 इंदौर। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी सदस्यों की बैठक मंगलवार को बीजेपी कार्यालय में हुई। कोर कमेटी सदस्यों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश पदाधिकारियों से भी चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी प्रदेश संगठन की तारीफ की। बूथ विस्तारक अभियान को लेकर मध्यप्रदेश संगठन सराहना भी की।

बैठक में समर्पण निधि कार्यक्रम की भी जानकारी जुटाई। सीएम शिवराज सिंह और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी बैठक में मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार मिशन 2023 को लेकर भी बैठक में मंथन हुआ।,स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई है। प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने कहा कि चुनाव की हर चुनौती के लिए पार्टी तैयार है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बीजेपी कार्यालय से निकलने के बाद इंदौर एयरपोर्ट तक 10 किलोमीटर के सड़क मार्ग पर हुआ भव्य स्वागत। 300 से ज्यादा मंचों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हुआ स्वागत। स्वागत के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा मौजूद रहे।

इधर बीजेपी विधायक दल की बैठक स्थगित कर दी गई है। अब बीजेपी विधायक दल की बैठक 14 को होगी। पहले 10 मार्च को शाम 7. 30 बजे मुख्यमंत्री निवास में बैठक बुलाई गई थी। विधानसभा के बजट सत्र को लेकर बैठक होने वाली थी।

बताया जाता है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की जयंती के चलते बैठक स्थगित हुई है। ग्वालियर में माधवराव सिंधिया की जयंती पर बड़ा आयोजन है। सिंधिया समर्थक ग्वालियर में होने से बैठक में शामिल होने असर्मथता से जता रहे थे।

Related Articles

Back to top button