ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
मध्यप्रदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसः महिला पुलिसकर्मी ने संभाली शहर ट्रैफिक की कमान, इधर शहडोल में निकाली जागरूकता बाइक रैली

 सिवनी। सिवनी जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पुलिस की अनोखी पहल देखी गई। आज यहां महिला दिवस के मौके पर महिला पुलिसकर्मियों को शहर की ट्रैफिक की कमान सौंपी गई। मुख्य चौक चौराहों पर महिलाओं ने शहर की ट्रैफिक की कमान संभाली और लोगों को पॉम्पलेट बांटकर समझाइश भी दी कि ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन ना करें। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सिवनी शहर के पुलिस कप्तान कुमार प्रतीक ने अपने-अपने क्षेत्रों में सराहनीय करने काम करने वाली महिलाओं का सम्मान किया। साइबर क्राइम को लेकर महिलाओं को जागरूक किया और एनसीसी कैडेट्स की छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया।

शहडोल।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहडोल जिले के समस्त महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा जयस्तंभ से न्यू गांधी चौक तक बाइक रैली निकाली। यातायात के नियमों का पालन की जानकरी दी गई। इस दौरान जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

बाइक रैली को पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली जयस्तम्भ से रवाना होकर न्यू गांधी चौक पहुंची जहां महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा न्यू गांधी चौक में यातायात व्यवस्था की गई एवं यातायात दुर्घटना से बचाव, हेल्मेट, सीट बेल्ट लगाने, ओव्हर टेक नहीं करने, नाबालिग बच्चों को वाहन न देने, वाहन पार्किंग लाइन के अंदर खड़े करने, ऑटो चालको को वर्दी धारण करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, दो पहिया वाहन में तीन सवारी न बैठाने एवं वाहनों संबंधी समस्त वैध दस्तावेज या छायाप्रति अपने साथ रखने संबंधी पम्पलेट बांटे गये।

Related Articles

Back to top button