ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मनोरंजन

फिल्म निर्देशक पुनीत मल्होत्रा से फुट मसाज कराती नजर आईं फराह खान

फिल्म निर्माता और बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान अपने काम के साथ मजेदार अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वह अक्सर बॉसी अंदाज में लोगों की टांग खींचती नजर आती हैं। फराह खान एक वीडियो युवा फिल्म निर्माता पुनीत मल्होत्रा के साथ ऐसे ही बॉस वाले अंदाज में मस्ती करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर किए हैं। जहां एक वीडियो में पुनीत फराह को पैर की मालिश करते हुए देखा जा सकता है, तो वहीं दूसरे वीडियो में वह फराह को केक परोस रहे हैं। एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से दो वीडियो शेयर की हैं। जिसमें से एक में देखा जा सकता है कि फराह खान, पुनीत मल्होत्रा से पैरों की मसाज करवाती नजर आ रही हैं। एक दूसरी वीडियो में वह फराह की केक देते हैं, तो वह उनके ऊपर चम्मच फेंक देती हैं क्योंकि वह गलती से उसे केक खाने के लिए कांटे वाला चम्मच देना भूल जाते हैं। जब फराह चम्मच फेंकती हैं तो वीडियो के बैकग्राउंड में ‘छन से जो टूटे कोई सपना’ गाना भी बजते सुनाई दे रहा है। फराह खान और पुनीत मल्होत्रा की ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है और कई अन्य यूजर्स भी इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी काफी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फराह खान करण जौहर के साथ अपने फनी वीडियोज के लिए भी जानी जाती हैं। वे अक्सर वीडियो में एक दूसरे का मजाक उड़ाते नजर आते हैं। अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो पुनीत का आखिरी निर्देशन 2019 की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 थी। हुमा कुरैशी ने ये वीडियो शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन भी लिखें हैं। जहां एक वीडियो में उन्होंने लिखा, आपका फेवरेट मसाज वाला, तो वहीं दूसरे में उन्होंने लिखा,फराह खान उन्हें शादी के लिए ट्रेनिंग दे रही हैं। लास्ट वीडियो में हुमा ने बताया कि कैसे पुनीत केक देते हुए फोक देना भूल गए और फराह ने नाराज होकर उनपर चम्मच फेंक दिया

Related Articles

Back to top button