ब्रेकिंग
शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें...
मध्यप्रदेश

बजट पर कमलनाथ का बयान, दूध,खाने का तेल महंगा और शराब सस्ती

भोपाल   आज वित्तवर्ष 2022-23 का बजट पेश किया गया। जहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व अन्य नेताओं ने इसे कल्याणकारी बजट बताया है, वहीं विपक्ष ने बजट पर करारा प्रहार किया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता कमलनाथ ने इसे झूठ का पुलिंदा बताया है।

झूठ और गुमराह का पुलिंदा

कमलनाथ ने ट्विवटर पर लिखा कि मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा आज पेश बजट सिर्फ झूठ और गुमराह का पुलिंदा है। यह जनता को धोखा देने वाला बजट है। इसमें सिर्फ कागजी प्रावधान किए गए हैं। आगामी चुनावों को देखते हुए एक बार फिर झूठे सपने दिखाए गये हैं। कमलनाथ ने आगे लिखा कि इंफ्रास्ट्रक्चर ,ग्रामीण क्षेत्र,औद्योगिक विकास ,रोजगार के लिये कुछ ठोस नहीं। वहीं शिक्षा ,स्वास्थ्य के क्षेत्र की बदहाली व गरीबी दूर करने के लिए भी कुछ नहीं। इस बजट में किसी भी वर्ग के लिए कुछ नहीं। शिवराज सरकार में दूध और खाने का तेल महंगा और शराब सस्ती। यही बजट का असली निचोड़ है। इस बजट से प्रदेश की जनता को काफी उम्मीदें थी लेकिन इस बजट से प्रदेश की जनता को निराशा हुई है और वो एक बार फिर ठगी गई है।

जीतू पटवारी ने बताया अर्धसत्य

वहीं एक अन्य कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश के बजट के बाद टि्वटर पर लिखा कि यदि ‘अर्धसत्य’ बताने का कोई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार होता तो वह बिना किसी संदेह के शिवराज चौहान ही जी को मिलता! आंकड़ों की ऐसी कागजी-कश्तियां मध्य प्रदेश की जमीन पर, पहले भी कई बार डूब चुकी हैं। वह शिवराज सिंह चौहान के ट्वीट का जवाब दे रहे थे। शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया था कि ये हमारे लिए गर्व की बात है कि अब तक उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर मध्य प्रदेश की जीएसडीपी ग्रोथ रेट देश के राज्यों में सर्वाधिक है। साल 2021-22 के अग्रिम अनुमानित आंकड़े दर्शाते हैं कि करेंट प्राइसेज पर जीएसडीपी में 19.74% की वृद्धि के साथ, आज हम देश में सबसे तेज बढ़ने वाला राज्य हैं।

Related Articles

Back to top button