ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बुधवार-गुरुवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार एक छट्ठी (जन्मदिन) कार्यक्रम में शामिल होकर रायपुर की ओर लौट रहे थे। हादसा पलारी थाना क्षेत्र में हुआ है। रायपुर के हीरापुर निवासी सितेंद्र पाठक (42 वर्ष) दोंदे खुर्द निवासी लालता प्रसाद द्विवेदी (45 वर्ष) व अशोक यादव (45 वर्ष) अपने दोस्त मनीष यदु के बच्चे की छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुसमी गांव गए थे। रास्ते में उन्हें पेट्रोल पंप के पास खोरसी निवासी भोला गोस्वामी (19 वर्ष) मिला। जान पहचान होने के कारण उसे भी कार सवार लोगों ने लिफ्ट दे दिया। चारों रात करीब 11.30 से 12 बजे के बीच लौट रहे थे कि पलारी क्षेत्र में संडी गांव के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए।

गंभीर रूप से घायल एक अस्पताल में भर्ती हादसे के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। दुर्घटना में सितेंद्र पाठक, लालता प्रसाद द्विवेदी और अशोक यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी। घंटों की मशक्कत के बाद कार से शवों को बाहर निकाला गया। वहीं भोला गोस्वामी को गंभीरावस्था में 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल रवाना किया गया। पुलिस के मुताबिक कार की रफ्तार ज्यादा थी। पुलिस का अनुमान है कि मृतकों ने शराब पी रखी थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। तीनों दोस्त थे और ड्राइवरी का काम करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button