ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

पंजाब के बाद अब इन दो राज्यों पर आम आदमी पार्टी की नजर

नई दिल्ली । 2022:पंजाब विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद आम आदमी पार्टी अपने अगले लक्ष्य पर लग गई है। जो कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश की सत्ता पाना है। पार्टी नेता अक्षय मराठे ने गुरुवार को  कहा कि ‘हां, हम गुजरात और हिमाचल प्रदेश जरूर जा रहे हैं। ये दो राज्य हमारे रडार पर हैं और पार्टी इन राज्यों में पार्टी कार्यकर्ताओं को भेजती रही है। निश्चित तौर पर इसका बड़ा असर होगा। आप नेता अक्षय मराठे ने आगे कहा कि दशकों से भारत की जनता को केवल दो पार्टी के बीच ही चुनाव करना होता था। इन दो पार्टियों ने उनके लिए काम नहीं किया है। पहली बार जनता को एक विकल्प देख रहे हैं। लोग बदलाव चाहते हैं। पंजाब में आप की बड़ी जीत पर बात करते हुए अक्षय मराठे ने कहा कि  “राजनीतिक के बड़े दल हमें नहीं मानते हैं या हमारी उपस्थिति को स्वीकार नहीं करते हैं। लेकिन फिर भी हम उन्हें क्लीन स्वीप करते हैं। मैं नम्रता के साथ ये कहता हूं कि हमने पिछले 10 साल से बहुत मेहनत की है और हमारे प्रदर्शन को सभी देख सकते हैं। बता दें कि पंजाब विधानसभा की 117 सीटों पर दोपहर एक बजे तक आम आदमी पार्टी 91 सीटों पर आगे चल रही है। दूसरे स्थान पर कांग्रेस 17 सीटों के साथ बनीं हुई है। वहीं तीसरे स्थान पर शिरोमणि अकाली दल 6 सीटों के साथ है।

Related Articles

Back to top button