ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
छत्तीसगढ़

रायपुर का तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

रायपुर । छत्‍तीसगढ़ प्रदेश में पूर्वी हवा चलने से गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। रायपुर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से कुछ ही कम है। फिलहाल अभी 35.8 डिग्री सेल्सियस रायपुर का तापमान है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आगे भी राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा, साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, आने वाले कुछ दिनों में मौसम का रुख इसी प्रकार रहेगा।

शहर में दोपहर की तेज चुभन बढ़ गई है और दिन के साथ ही अब रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। घरों और आफिसों में एसी, पंखे चलने शुरू हो गए हैं। रायपुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। गर्मी बढ़ने के साथ ही सड़कों पर लोग छाते और गमछे का प्रयोग करने लगे हैं। धूप से बचने के लिए लोग कई तरह के जतन करते नजर आ रहे हैं।

रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। छत्‍तीसगढ़ प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान एआरजी बलरामपुर में 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गर्मी में बढ़ोतरी लगातार होगी, मार्च के आखिरी हफ्ते तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में गर्मी ज्यादा पड़ेगी।

Related Articles

Back to top button