ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

मान ने आप विधायकों से कहा लोगों की समस्याएं करें दूर

चंडीगढ़। पंजाब का सीएम बनने जा रहे आप नेता भगवंत मान ने पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों को लोगों की समस्याओं का हल करने के लिए अपना ज्यादातर समय गांवों और शहरों में बिताने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों को अपना जीवन बदलने के लिए आप सरकार से ढेरों उम्मीदें हैं।

मान ने विधायकों से कहा, ‘‘वहां काम करिये, जहां हमने वोट मांगे थे। जीत जाने के बाद लोगों से चंडीगढ़ आकर मिलने को नहीं कहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सरकार गावों, वार्ड और मोहल्ले से चलेगी। जाइए और लोगों से मिलिए। उनके साथ चाय पीजिए।’’ भगवंत मान 16 मार्च को नवांशहर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीटें जीती हैं।

Related Articles

Back to top button