ब्रेकिंग
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत... अयोध्या दौरे पर जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राम मंदिर में माथा टेकने की तारीख तय— राजनीतिक हलचल त... इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर प्रशासन का शिकंजा, इन चार चर्चित गानों की प्रस्तुति पर लगाई र... दुबई में हार्ट अटैक के बाद अनूपपुर के ज्ञानेंद्र तिवारी की वतन वापसी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स मे... मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक 'समझदार भैंस' ने अपनी गजब की सूझबूझ से नाकाम किए चोरों के मंसूबे,... उज्जैन में रेलवे बायपास लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, 5 गांवों के किसानों ने सर्वे टीम को लौटा... एमपी में मौसम का मिजाज बदला, रात के तापमान में गिरावट से बढ़ी ठिठुरन— 10 नवंबर से नया विक्षोभ सक्रिय विदिशा में मौजूद है भगवान कुबेर की 2200 साल पुरानी 12 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा, धनतेरस पर उमड़े श्रद्ध...
टेक्नोलॉजी

फायर-बोल्ट थंडर स्मार्टवॉच को ब्रांड की लेटेस्ट बजट स्मार्टवॉच बोलने भर से कॉल लगाएगी, फुल चार्ज में 7 दिन चलेगी , सेहत पर भी रखेगी नजर

फायर-बोल्ट थंडर स्मार्टवॉच को ब्रांड की लेटेस्ट बजट स्मार्टवॉच के तौर पर भारत में लॉन्च किया गया है। नई स्मार्टवॉच की कीमत 5,000 रुपये से कम है और इसमें AMOLED डिस्प्ले, एक हफ्ते की बैटरी लाइफ, ब्लूटूथ कॉलिंग और बिल्ट-इन गेम्स जैसी फीचर्स मिलते हैं। आइए एक नजर डालते हैं वॉच के फुल स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स पर।

इतनी है फायर-बोल्ट थंडर स्मार्टवॉच की कीमत –  भारत में फायर-बोल्ट थंडर की कीमत 4,999 रुपये है और यह वॉच 14 मार्च से दोपहर 12 बजे अमेजन के माध्यम से उपलब्ध होगी। यह ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर कलर ऑप्शन में आएगा।

फायर-बोल्ट थंडर स्मार्टवॉच के खास फीचर्स – डिस्प्ले की बात करें तो, वॉच 360×360 पिक्सल स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन के साथ 1.32-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है। यह हाई कंट्रास्ट स्क्रीन वाली सर्कुलर स्मार्टवॉच है। वॉच 200 से अधिक वॉच फेस को सपोर्ट करती है। स्मार्टवॉच के सबसे खास फीचर में कॉलिंग सपोर्ट शामिल है।

यह ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ आती है। खास बात ये है कि वॉच में डायल करने और सीधे वॉच से कॉल रिसीव करने की सुविधा भी मिलती है। आपको क्विक डायल पैड, सेव कॉन्टैक्ट्स और कॉल हिस्ट्री के साथ एक बिल्ट-इन माइक और स्पीकर भी मिलता है। आप लोकल म्यूजिक चलाने के लिए भी वॉच का उपयोग कर सकते हैं और इसे किसी अन्य ट्रू वायरलेस ईयरबड्स से भी कनेक्ट कर सकते हैं। हेल्थ-मॉनिटरिंग फीचर्स की बात करें तो, वॉच में ब्लड-ऑक्सीजन लेवल मापने के लिए एक SpO2 मॉनिटर, हार्ट रेट सेंसर, शरीर का तापमान मापने की सुविधा मिलती है। यह मेडिटेटिव ब्रीदिंग, स्लीप मॉनिटरिंग और पीरियड रिमाइंडर के साथ भी आती है। वॉच 30 स्पोर्ट्स मोड प्रदान करती है जिसमें रनिंग, साइकिलिंग, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, और बहुत कुछ शामिल हैं। इसके अलावा, वॉच में वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट भी है, जो यूजर वॉयस कमांड के जरिए कॉलिंग करने की सुविधा देती है। एक बार जब आप अपने स्मार्टफोन को फायर-बोल्ट थंडर के साथ जोड़ लेते हैं, तो आप अपने सभी जरूरी ऐप्स से नोटिफिकेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। यह 2048 और फ्लैपी बर्ड क्लोन जैसे कुछ इन-बिल्ट गेम्स के साथ भी आती है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर स्मार्टवॉच सात दिन की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। वॉच की अन्य फीचर्स में IP68 रेटिंग, अलार्म, स्टॉपवॉच, सेडेंटरी रिमाइंडर, कैमरा कंट्रोल, म्यूजिक कंट्रोल, ड्रिंक वॉटर रिमाइंडर, वेदर अपडेट और ब्राइटनेस एडजस्टमेंट भी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button