ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
व्यापार

उपभोक्ता बिना हॉलमार्क वाले सोने के गहनों की भी करवा सकते हैं शुद्धता जांच

नई दिल्ली । उपभोक्ता अब भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) से बिना हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों की भी शुद्धता जांच करवा सकते हैं। एक सरकारी बयान में कहा गया है ‎कि सोने के चार आभूषणों के परीक्षण का शुल्क 200 रुपए है। वहीं पांच या अधिक आभूषणों के लिए शुल्क 45 रुपए प्रति इकाई है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा कि अनिवार्य हॉलमार्किंग को सफलतापूर्वक लागू कर दिया गया है, जिसमें हर दिन तीन लाख सोने की वस्तुओं को एचयूआईडी (हॉलमार्क विशिष्ट पहचान) के साथ प्रमाणित किया जा रहा है। बीआईएस ने अब एक आम उपभोक्ता को बीआईएस से मान्यता-प्राप्त एसेइंग एंड हॉलमार्किंग सेंटर (एएचसी) में से किसी में भी अपने बिना हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों की शुद्धता की जांच कराने की अनुमति देने का प्रावधान किया है। एएचसी को प्राथमिकता के आधार पर आम उपभोक्ताओं से सोने के आभूषणों का परीक्षण करना चाहिए और उपभोक्ता को एक परीक्षण रिपोर्ट प्रदान करनी चाहिए। बयान के मुताबिक उपभोक्ता को जारी की गई परीक्षण रिपोर्ट उपभोक्ता को उनके आभूषणों की शुद्धता के बारे में आश्वस्त करेगी और अगर उपभोक्ता अपने पास पड़े आभूषणों को बेचना चाहता है तो भी यह उपयोगी होगा। उपभोक्ता द्वारा खरीदे गए एचयूआईडी नंबर के साथ हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों की प्रामाणिकता और शुद्धता को बीआईएस केयर ऐप वेरीफाई एचयूआईडी का उपयोग करके भी सत्यापित किया जा सकता है, जिसे प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button