ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

आज दिल्ली में होगा योगी सरकार के गठन पर मंथन, ये चेहरे हो सकते हैं मंत्रिमंडल में शामिल

लखनऊ: यूपी चुनाव में बीजेपी ने भारी बहुमत हासिल किया. लेकिन इस चुनाव में पार्टी में कई नए समीकरण बने हैं. चुनाव के नतीजों के बाद से ही सराकार के गठन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. आज इसे लेकर दिल्ली में मंथन शुरू होगा. सीएम योगी रविवार को दिल्ली पहुंचेंगे. इस दौरान यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी दिल्ली में होंगे.

यूपी में बन सकते तीन डिप्टी सीएम
इससे पहले शनिवार को लखनऊ में सीएम आवास पर भी एक बैठक हुई, जिसमें बीजेपी के यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन महामंत्री सुनील बंसल के बीच सरकार के स्वरूप और मंत्रियों के संभावित नामों पर मंथन हुआ. ऐसा माना जा रहा है कि यूपी सरकार के मंत्रिमंडल का गठन 2024 के लोक सभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया जाएगा. सूत्रों का कहना है कि यूपी में तीन डिप्टी सीएम बन सकते हैं. इनमें एक पिछड़ा, एक दलित और एक पश्चिम से डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है.

इन चेहरों को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह
सूत्रों के अनुसार, योगी मंत्रिमंडल में नए नेताओं को भी जगह मिल सकती है. इसके साथ ही चिकित्सा शिक्षा और संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है. अगर पुराने मंत्रियों की बात करें तो श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थनाथ सिंह, जितिन प्रसाद, नंद गोपाल नंदी, बृजेश पाठक, भूपेंद्र चौधरी, सतीश महाना के अलावा केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा, मोहसिन रजा को फिर से बड़ी जिम्मेदारी दी सकती है. वहीं नए चेहरों में असीम अरुण, अपर्णा यादव, नितिन अग्रवाल, राजेश त्रिपाठी, शलभ मणि त्रिपाठी, केतकी सिंह, राजेश्वर सिंह, दयाशंकर सिंह, वाचस्पति, राम विलास चौहान पर भी विचार किया जा सकता है.

होली के बाद हो सकता है शपथ ग्रहण
गौरतलब है कि 10 मार्च हुई मतगणना में भाजपा गठबंधन ने 273 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की थी. इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को इस्तीफा दे दिया था. मत परिणाम जारी होने के बाद योगी आदित्यनाथ की पीएम मोदी से यह पहली मुलाकात होगी. सूत्रों के मुताबिक, योगी का शपथग्रहण होली के दो दिन बाद यानी 20 मार्च को हो सकता है.

Related Articles

Back to top button