ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
छत्तीसगढ़

घर वापसी अभियान का प्रभाव, 2 महिला सहित तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण…

घर वापसी अभियान (लोन वर्राटू) से प्रभावित होकर दो महिला सहित तीन नक्सलियों ने डीआईजी सीआरपीएफ और दंतेवाड़ा एसपी के सामने आत्मसर्पण किया. तीनों नक्सली कई वारदातों में शामिल थे. अभियान से प्रभावित होकर अब तक 128 इनामी नक्सली सहित 529 माओवादी घर वापसी कर चुके हैं.

प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय नक्सलियों के आत्मसमर्पण कर सम्मानपूर्वक जीवन यापन करने के लिए जिले के थाना/कैम्पों एवं ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों के नाम चस्पा कर लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान चलाया जा रहा है. दन्तेवाड़ा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) के आह्वान पर आज मलांगेर एरिया कमेटी के जबेली पंचायत अन्तर्गत सक्रिय माओवादी मिलिशिया सदस्य बामन राम मण्डावी उर्फ तिरी उर्फ मल्ला पिता जोगा मण्डावी उम्र (39 वर्ष), सीएनएम सदस्या जोगी कलमूमी पति देवा मण्डावी (19 वर्ष) और सीएनएम सदस्या भीमे कुंजाम पति मंगडू मण्डावी (25 वर्ष) ने थाना अरनपुर में आत्मसमर्पण किया.

इस दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक (परि) सीआरपीएफ विनय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), कमाडेण्ट 111 वीं वाहिनी सीआरपीएफ अम्ब्रेश कुमार, कमाडेण्ट 165 वीं वाहिनी सीआरपीएफ धमेन्द्र कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा राजेन्द्र जायसवाल (रापुसे), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुआकोण्डा कमलजीत पाटले (रा.पु.से.), सहायक कमाडेण्ट 111 वीं वाहिनी “डी” कम्पनी सीआरपीएफ अमित सिंह, सहायक कमाडेण्ट 111 वीं वाहिनी “एफ” कम्पनी सीआरपीएफ आरआर मिश्रा, सहायक कमाडेण्ट 165 वीं वाहिनी “जी” कम्पनी सीआरपीएफ शिशपाल, निरीक्षक एम मूर्ति 111 वीं वाहिनी सीआरपीएफ और अरनपुर थाना प्रभारी सुनील जैन के समक्ष आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण कराने में विशेष आसूचना शाखा जिला दन्तेवाड़ा का विशेष योगदान रहा.

Related Articles

Back to top button