ब्रेकिंग
Indian Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी बाजार पर संकट, 'सुपर अल नीनो' से क्यों... WhatsApp New Feature: अब नंबर देने की जरूरत नहीं! वॉट्सएप पर अपना यूजरनेम बनाने की सुविधा शुरू Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग...
देश

 ‘द कश्मीर फाइल्स’ देख सीएम खट्टर बोले- वर्तमान पीढ़ी भी इस जीवंत फिल्म को देखे और समझे

चंडीगढ़ । कश्मीरी पंडितों के 1990 में घाटी से पलायन और उन पर ङुए अन्याय और अत्याचार पर केंद्रित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को देखा। उन्होंने पंचकूला के एक सिनेमाघर में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के साथ फिल्म देखी। गुप्ता पंचकूला से भाजपा के विधायक हैं। खट्टर ने रविवार को फिल्म देखने के बाद ट्वीट किया, ‘1990 में कश्मीर घाटी में जो मानवीय त्रासदी हुई थी, फिल्म द कश्मीर फाइल्स उसका सजीव और मार्मिक चित्रण है। मेरा सौभाग्य रहा है कि मैंने लंबे अरसे तक जम्मू-कश्मीर में संगठन के लिए काम किया है, वहां के लोगों की पीड़ा और हालातों को करीब से देखा और समझा है।’
उन्होंने कहा, आज फिल्म को थिएटर में देखा। हरियाणा सरकार ने फिल्म कश्मीर फाइल्स को कर मुक्त किया है, ताकि हमारी वर्तमान पीढ़ी भी इस जीवंत फिल्म को देखे और समझे। खट्टर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे हैं और उन्होंने जम्मू कश्मीर में संगठन का काम किया था।

Related Articles

Back to top button