ब्रेकिंग
Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड... Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रे... AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी... PM Modi in Bengaluru: "कांग्रेस सत्ता की भूखी है!" बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही... Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने कि... Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर ... IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडि... Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबर... Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला; फिदायीन धमाके में 3 पुलिसकर्म...
छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव के साथ हुई बैठक, किसानों ने जताई मांग पूरी होने की उम्मीद…

रायपुर। नवा रायपुर के आंदोलनरत किसानों के साथ सोमवार को मुख्य सचिव की बैठक हुई. किसानों ने बैठक को सार्थक बताया लेकिन मुख्य सचिव के आंदोलन स्थगित करने की अपील पर बाकी के किसानों से चर्चा कर निर्णय लेने की बात कही.

रायपुर के पुलिस कंट्रोल रूम में हुई बैठक में शासन की तरफ से जहां मुख्य सचिव अमिताभ जैन, रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल शामिल हुए, वहीं किसानों की ओर से गिरधर पटेल, रूपन चंद्राकर, कामता प्रसाद रात्रे समेत कई नेता शामिल हुए. बैठक के बाद चर्चा में किसान नेता रूपन चंद्राकर ने कहा कि वैसे तो सरकार के साथ कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन इस बैठक में काफी विस्तृत रूप से चर्चा हुई.

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों ने एक-एक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की. मुख्य सचिव ने हमें हमारी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि हम किसान अपना आंदोलन स्थगित कर दें, लेकिन हम अपने बाकी किसानों से चर्चा कर आगे का फैसला लेंगे. हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी मांग पूरी हो जाएगी.

बता दें कि दो महीने से ज्यादा समय से नवा रायपुर के किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं. शासन-प्रशासन के साथ कई दौर की चर्चा में किसानों की आधे से ज्यादा मांगों पर सहमति बन चुकी है, जिसके परिपालन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अधिकारियों को निर्देश भी दे चुके हैं, लेकिन शेष बिंदुओं पर किसान अब भी अपना आंदोलन जारी रखे हुए हैं. शेष मसलों को सुलझाने के लिए शासन-प्रशासन कवायद कर रहा है.

Related Articles

Back to top button