ब्रेकिंग
Super El Nino Impact: मई-जून में क्यों उबल रहा है देश? मौसम वैज्ञानिकों ने दी मानसून कमजोर होने और स... RG Kar Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर नगर निगम का बड़ा एक्शन; अवैध घर गिराने का आदेश West Bengal Free Bus Scheme: बंगाल में 1 जून से महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा; इस तरह ... India-Bangladesh Border: भारत-बांग्लादेश सीमा पर अभेद्य सुरक्षा; BSF ने खुले हिस्सों में शुरू किया ब... Rajya Sabha Election 2026: 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का एलान; 18 जून को वोटिंग, खरगे-... Delhi Riots Case: उमर खालिद को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली 3 दिन की अंतरिम जमानत; मां की सर्जरी के लिए र... Mount Everest Tragedy: माउंट एवरेस्ट फतह करने के बाद 2 भारतीय पर्वतारोहियों की मौत; नीचे उतरते समय ह... Uttarakhand News: 'सड़कों पर नमाज़ बर्दाश्त नहीं, कानून का राज सर्वोपरि'—सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड... Himachal School Bag Policy: हिमाचल में स्कूली बच्चों को भारी बस्ते से मुक्ति; शारीरिक वजन के 10% से ... Delhi Government: दिल्ली सरकार का बड़ा प्रशासनिक सुधार; ई-टेंडरिंग को डिजिटल बनाने के लिए DeGS और SB...
देश

राजस्थान में शोले के वीरू बने ABVP कार्यकर्ता, धांधली के खिलाफ चढ़े पानी की टंकी पर

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 2 कार्यकर्ता पानी की टंकी पर चढ़ गये। इन दोनों ने नई मंडी घड़साना कस्बे में मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले को लेकर जमकर हंगामा किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला विभाग संयोजक विकास चौधरी और कस्बे में स्वामी केशवानंद महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष पवन भांभू सुबह करीब सवा दस बजे गुरुद्वारा सिंहसभा के नजदीक स्थित वाटर वर्क्स की टंकी पर जा चढ़े। इन छात्र नेताओं का आरोप है कि स्वामी केशवानंद महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर आज जारी की गई मतदाता सूची में काफी धांधली की गई है।

महाविद्यालय के प्राचार्य पर आरोप लगाया कि उन्होंने चुनाव को प्रभावित करने के लिए पिछले कुछ दिनों में आधी अधूरी फीस लेकर कई विद्यार्थियों को प्रवेश दिया। ऐसे विद्यार्थियों को भी मतदाता सूची में शामिल कर लिया गया। महाविद्यालय में 250-270 विद्यार्थी हैं जबकि आज घोषित की गई मतदाता सूची के अनुसार मतदाताओं की संख्या 417 है। दोनों का आरोप है कि ऐसे विद्यार्थियों को मतदाता नहीं माना जाना चाहिए। इनके टंकी पर चढ जाने का पता चलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button