ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...
मध्यप्रदेश

दिग्गी के आरोप पर विश्वास सारंग बोले कश्मीरियों पर अत्याचार के लिए कांग्रेस दोषी

भोपाल । कश्मीरी हिंदुओं के पलायन की कहानी द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर मध्यप्रदेश में राजनीति गरमा गई है। पूर्व सीएम दिग्विजय के भाजपा और आरएसएस पर उन्माद फैला कर राजनीतिक रोटियां सेकने के आरोप पर मंत्री विश्वास सारंग बोले कश्मीरियों पर अत्याचर के लिए सिर्फ कांग्रेस दोषी है। दिग्विजय ने हमेशा देशद्रोहियों का समर्थन किया।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर कहा कि कश्मीरी हिंदुओं पर अत्याचार के लिए कांग्रेस दोषी है। वामपंथियों, देशद्रोहियों और कांग्रेस ने सच पर पर्दा डालने का काम  किया है। द कश्मीर फाइल्स से सच उजागर हुआ है। सारंग ने कहा कि कांग्रेस और अन्य वामपंथी दलों को भी फिल्म देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिल्म देखकर कश्मीर के मूलनिवासी हिंदुओं पर अत्याचार के लिए कांग्रेस और वामपंथी दल प्रायश्चित करें। सारंग ने दिग्विजय सिंह के आरोप पर कहा कि दिग्विजय सिंह ने हर समय विघटन करने वालों का साथ दिया। वह हमेशा देशद्रोहियों के समर्थन में खड़े होते है।  बता दें दिग्विजय सिंह ने फिल्म को लेकर ट्वीट किया था कि आरएसएस का एक मात्र एजेंडा धार्मिक उन्माद फैला कर हिंसा पनपाना और इस पर राजनीतिक रोटियां सेकना हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म को लेकर अलग-अलग ट्वीट को रिट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है।

सीएम, मंत्रियों के साथ आज देखेंगे फिल्म
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अपनी मंत्री परिषद के सदस्यों और उनके परिवारों के साथ-साथ और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के साथ बुधवार को एमपीटी ड्राइव-इन सिनेमा अशोका लेक व्यू में द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखेंगे।

कश्मीरी पंडितों के बेघर होने की कहानी
अनुपम खैर और मिथुन चक्रवर्ती स्टारर फिल्म द कश्मीर फाइल्स शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों को घर से बेघर करने की कहानी को दिखाया गया है। वैसे तो जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़ी कई फिल्में अब तक आ चुकी हैं लेकिन अब एक ऐसी फिल्म आई है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आतंकियों ने कश्मीरी पंडितों को उनके घरों से भागने के लिए मजबूर कर दिया था।

Related Articles

Back to top button