ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एडसमेटा कांड न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में रखेंगे

रायपुर | छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के छठवें दिन की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी। पिछले दो दिनों में घटी कुछ घटनाओं की वजह से इसके हंगामेदार होने के आसार बढ़ गए हैं। बताया जा रहा है, सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एडसमेटा कांड न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में रखेंगे।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी.के.अग्रवाल ने सितम्बर 2021 में ही सरकार को रिपोर्ट सौंप दी थी। यह रिपोर्ट कैबिनेट में पेश हुई और अब सरकार कार्यवाही रिपोर्ट के साथ इसे विधानसभा में पेश करने को तैयार है। यह रिपोर्ट सामने आने के बाद 17 मई 2013 की उस काली रात का सच सामने आएगा। उस रात सुरक्षाबलों की फायरिंग में बीजापुर जिले के एडसमेटा गांव के आठ ग्रामीणों की मौत हो गई थी, उनमें से चार बच्चे थे। सुरक्षाबलों का दावा था कि वहां नक्सली थे। उन्होंने ग्रामीणों को ढाल बनाया और क्रास फायरिंग में उनकी मौत हुई। ग्रामीणों का दावा था कि उस रात गांव के लोग बीज पंडुम (स्थानीय उत्सव) मनाने वहां इकट्‌ठा हुए थे। वहां कोई नक्सली नहीं था। वहां पहुंचे सुरक्षाबलों ने उन्हें देखते ही गोली चलाना शुरू कर दिया। न्यायिक जांच आयोग की इस रिपोर्ट के साथ सरकार एक्शन टेकन रिपोर्ट भी सदन में पेश कर सकती है।

Related Articles

Back to top button