ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
छत्तीसगढ़

दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह की मौत

गरियाबंद। छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी ग्राम मोहलाई में आयोजित एक छठी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। मृतकों में 5 महिला और एक 20 साल की युवती शामिल है। घटना में करीब 25 से अधिक महिला और बच्‍चे घायल है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। इस हादसे में एक ही परिवार के छह लाेगाें की माैत हाे गई है। इस हादसे पर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख व्‍यक्‍त किया है।

घटना जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर देवभोग मार्ग में ग्राम कोडाे हरदी के पास हुई है। सभी लोग ग्राम मोहलाई से एक ट्रैक्टर में वापस आ रहे थे जिसे सामने से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली के परखच्चे उड़ गए। नेशनल हाईवे को सड़क में महिलाओं और बच्चाें की चीखपुकार मच गई। राहगीरों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल लाया गया।

Related Articles

Back to top button