ब्रेकिंग
Kabirdham Paddy Procurement News: धान खरीदी सीजन से ठीक पहले कबीरधाम प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 86 क्... Vote Bachao Andolan Chhattisgarh: कोरबा और अंबिकापुर में वोट कटने के दावों के साथ कांग्रेस ने चुनाव ... Manendragarh Murder Case: चर्चित करण राठौर हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला, 7 आरोपियों को आजीवन का... Chhattisgarh State Festival News: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में पहुंची एयरफोर्स की सारंग टीम, स्कूली विद्... Chhattisgarh Weather Update: चक्रवात 'अर्नब' का छत्तीसगढ़ में भारी असर, रायपुर समेत कई जिलों में बार... Jagdalpur News: बस्तर में छात्रावास अधीक्षक संघ की एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल, 5 सूत्रीय मांगों को ले... Balrampur News: स्वामी आत्मानंद स्कूल में आशाराम बापू की फोटो वाली किताब बांटने पर बड़ी कार्रवाई, प्... DA Hike Chhattisgarh News: भाजपा के घोषणापत्र का हवाला देकर फेडरेशन ने सरकार से की मांग, समय पर डीए ... MP Crime News: इंदौर जेल प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया जेल प्रहरी खंडवा जेल... Panna Lokayukta Trap: पन्ना में जल संसाधन विभाग के दो कर्मचारी 45 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिर...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में लू और गर्मी से राहत, सामान्य से 4 डिग्री कम रहा पारा; बारिश की संभावना

राजधानी में शुक्रवार को आकाश में हल्के बादल छाए रहे। देर शाम तक कहीं कोई बारिश तो नहीं हुई लेकिन गर्मी से काफी राहत रही और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिन तक आकाश में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश व बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे मई के पहले सप्ताह में भी गर्मी से थोड़ी राहत रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कितना रहा तापमान

शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस से कम है।

एक दिन पहले बृहस्पतिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके मुकाबले अधिकतम तापमान साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं सुबह में न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।

प्रदूषण के स्तर में गिरावट, मध्यम श्रेणी में रही हवा की गुणवत्ता

दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को प्रदूषण के स्तर में गिरावट हुई। इस वजह से दो दिन बाद हवा की गुणवत्ता खराब से मध्यम श्रेणी में पहुंच गई। इससे हवा की गुणवत्ता काफी हद तक साफ रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) अगले तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रहेगी। सीपीसीबी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 150, फरीदाबाद का 132, गाजियाबाद का 133, ग्रेटर नोएडा का 190, गुरुग्राम का 162 व नोएडा का एयर इंडेक्स 155 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है। एक दिन पहले दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 219 था।

 

Related Articles

Back to top button