ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
धार्मिक

होली पर खुशहाली के लिए इस प्रकार धारण करें वस्त्र  

होली के त्‍योहार को सुख, समृद्धि, सौहार्द और भाईचारे के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। वैदिक ज्‍योतिष में बताया गया है कि अगर आप राशि रंग के कपड़े पहनकर होली खेलें तो न सिर्फ आपका आनंद बढ़ जाएगा, बल्कि आपके घर में भी खुशहाली आएगी।
मेष राशि
आपका राशि स्‍वामी मंगल होने के कारण आपको होली पर लाल रंग का प्रयोग करना चाहिए और लाल रंग के कपड़े पहनकर होली खेलनी चाहिए। लाल रंग प्रेम और सच्‍चाई का प्रतीक माना जाता है। लाल रंग के साथ अपनों के बीच स्‍नेह भी बढ़ेगा और आपके घर में भी खुशहाली आएगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि का स्‍वामी शुक्र है। सफेद रंग को शुक्र से संबंधित माना जाता है। इसलिए होली के दिन आप सफेद रंग के कपड़े पहनकर बेंगनी और नारंगी रंग से होली खेलना आपके लिए शुभ होगा।
मिथुन राशि
आपकी राशि का स्‍वामी बुध होने के कारण आपके लिए हरा रंग शुभ माना जाता है। होली के दिन आप हरे रंग के कपड़े पहनकर होली खेलें। होली का हरा रंग न सिर्फ आपके रिश्‍तों में मिठास घोल देगा, बल्कि समाज में आपका मान भी बढ़ाएगा।
कर्क राशि
यह राशि जल तत्‍व का प्रतिनिधित्‍व करती है और इस राशि के स्‍वामी चंद्र हैं। अत: इस राशि के लोगों को सफेद रंग के कपड़े पहनकर होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से आपको मानसिक सुकून के साथ ही अपनों का प्‍यार भी मिलेगा। होली खेलने के लिए आपको नीले रंग का प्रयोग करना चाहिए।
सिंह राशि
सिंह राशि का स्‍वामी सूर्य को माना जाता है और यह अग्नि तत्‍व की राशि कहलाती है। इस राशि के लोग स्‍वभाव से काफी खुले दिल के और ऊर्जावान होते हैं। इनके लिए पीले रंग के कपड़े सही रहेंगे और इन्‍हें नारंगी रंग से होली खेलनी चाहिए।
कन्‍या राशि
इस राशि के स्‍वामी बुध हैं और यह पृथ्‍वी तत्‍व का प्रतिनिधित्‍व करती है। इनके लिए हरा और भूरा रंग होली खेलने के कपड़ों में प्रयोग करना श्रेष्‍ठ रहेगा। वहीं लाल और पीले रंग से आपको होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से आपको धन और यश की प्राप्ति होगी।
तुला राशि
तुला राशि का स्‍वामी शुक्र है और यह राशि वायु तत्‍व को दर्शाती है। इस राशि के लोगों को चटख रंगों की बजाए हल्‍के रंग के कपड़े प‍हनकर होली खेलनी चाहिए। इन रंगों में सफेद, गुलाबी और आसमानी सही रहेंगे। तुला राशि के जातकों को नीले और केसरिया रंग से होली खेलना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के राशि स्‍वामी मंगल माने जाते हैं। मंगल के स्‍वामित्‍व वाले जातकों के लिए लाल, नारंगी, केसरिया और पीले रंग शुभ माने जाते हैं। आप इनमें से कोई रंग चुन सकते हैं अपने कपड़ों के लिए और किसी एक रंग से आप होली भी खेल सकते हैं। ऐसा करने से आपके राशि स्‍वामी प्रसन्‍न होंगे और आपकी ग्रह दशा दूर होगी।
धनु राशि
धनु राशि के स्‍वामी गुरु हैं और इन्‍हें अग्नि तत्‍व का देवता कहा जाता है। इस कारण इस राशि के जातकों के लिए लाल और पीला रंग सर्वश्रेष्‍ठ माना जाता है। आप इन्‍हीं 2 रंगों के कपड़े पहनकर होली खेल सकते हैं। पीला रंग देवताओं को प्रिय होने के कारण होली पर उनका भी आशीर्वाद प्राप्‍त होगा। अपनों के साथ संबंधों को मजबूत बनाने के लिए आप इन्‍हीं 2 रंगों से होली भी खेल सकते हैं।
मकर राशि
इस राशि के स्‍वामी शनि हैं और यह पृथ्‍वी तत्‍व की राशि है। वैसे तो मकर राशि के जातकों को होली खेलना ज्‍यादा पसंद नहीं आता लेकिन होली खेलने से इनके कई दोष दूर होते हैं। इन्‍हें होली पर नीले या फिर काले रंग के कपड़े पहनकर होली खेलनी चाहिए। इन रंगों के प्रभाव से आपको अपने कर्मों में शुभ परिणाम प्राप्‍त होते हैं। आपकी राशि के लिए लाल, भूरा और बेंगनी रंग भी उत्‍तम है।
कुंभ राशि
इस राशि के स्‍वामी भी शनि हैं और यह राशि वायु तत्‍व को प्रतिनिधित्‍व करती है। शनि की कृपा बनाए रखने के लिए आपको भी बैंगनी, काले और नीले रंग के कपड़े पहनकर होली खेलनी चाहिए। इन रंगों का शुभ प्रभाव जीवन में आपको सफलता दिलाता है। होली के अवसर पर आपको हल्‍के रंगों की बजाए गाढ़े रंग से होली खेलनी चाहिए।
मीन राशि
मीन राशि का स्‍वामी गुरु हैं, अत: आपको पीले रंग का प्रयोग करना चाहिए। होली पर इस बार पीले रंग के कपड़े पहनकर रंग खेलें। होली की शुरुआत आप भगवान शिव पर पीला रंग चढ़ाकर करें तो यह आपके जीवन को खुशियों से भर देगी। आप हरे और गुलाबी रंग का भी प्रयोग कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button