ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...
व्यापार

सेंसेक्स में 1039 अंकों की जोरदार तेजी, निफ्टी भी उछला

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला और दिनभर बढ़त में कारोबार करते हुए जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 1039 अंकों की बढ़त या 1.86 फीसदी की तेजी के साथ 56,817 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 312 अंक या 1.87 फीसदी की उछाल के साथ 16,975 के स्तर पर बंद हुआ।

इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स 685 अंक की तेजी के साथ 56,462 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 196 अंक उछलकर 16,859 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1047अंक की उछाल के साथ 56,824 के स्तर तक पहुंचा था। जबकि एनएसई के निफ्टी ने भी 315 अंक की जोरदार तेजी के साथ 16,978 का आंकड़ा छुआ था।  इससे पहले बीते कारोबारी दिन मंगलवार को शुरुआती बढ़त गंवाते हुए शेयर बाजार बाजार के दोनों सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए थे। बीएसई का सेंसेक्स जहां 709 अंक टूटकर 55,777 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी 225 अंक फिसलकर 16,646 के स्तर पर बंद हुआ था।

बाजार में मंगलवार को जो जोरदार गिरावट आई उसके चलते निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों की पूंजी 2.61 लाख करोड़ रुपये घट गई। बाजार में कमजोर रुख के बीच बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,61,145.72 करोड़ रुपये घटकर 2,51,66,630.06 करोड़ रुपये पर आ गया।

Related Articles

Back to top button