ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
खेल

विराट कोहली ने भारतीय बल्लेबाजों पर उठाए सवाल, और गेंदबाजों के लिए कही ये बात

नई दिल्ली। India vs West Indies Test Series 2019: भारत और मेजबान वेस्टइंडीज के बीच 22 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुरू हो रहा है। एंटीगा और जमैका में खेले जाने वाले ये दो टेस्ट मैच आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं। वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में हारने के बाद वेस्टइंडीज दौरे पर आई भारतीय टीम के पास टी20 और वनडे के बाद टेस्ट सीरीज जीने का सुनहरा मौका है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भले ही विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया मजबूत लग रही हो और आइसीसी चैंपियनशिप का आगाज दमदार तरीके से करने के लिए आतुर हो, लेकिन कप्तान विराट कोहली को अभी भी अपने बल्लेबाजों पर संदेह है। हालांकि, कप्तान विराट कोहली मानते हैं कि भारतीय टीम के गेंदबाजों ने पिछले कुछ समय में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन बल्लेबाज अपनी जिम्मेदारियों पर खरे नहीं उतरे हैं।

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित किए गए एक इवेंट में विराट कोहली ने टेस्ट सीरीज से पहले कहा है, “भारतीय टीम की गेंदबाजी में काफी सुधार हुआ है और अब यह बल्लेबाजों पर निर्भर करता है कि वे इसकी बराबरी कैसे कर सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि हम बल्लेबाजी स्तर पर खरे उतरे हैं, क्योंकि टेस्ट में बल्लेबाजी कनरा हमेशा मुश्किल काम होता है। टेस्ट चैंपियनशिप के साथ क्रिकेट का ये फॉर्मेट और भी कड़ा हो गया है, जहां प्रत्येक फैसला आपकी दीर्घकालीन योजनाओं के लिए मायने रखेगा।”

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खेलने को लेकर उत्साहित कप्तान विराट कोहली ने आगे कहा, “पिछले कुछ सालों में टेस्ट क्रिकेट में प्रतिस्पर्धा दोगुनी हो गई है। टेस्ट क्रिकेट को लेकर ये बेहद सही कदम सही समय पर उठाया गया है। लोग बातें कर रहे थे कि टेस्ट क्रिकेट मर रहा है, लेकिन अब यह खिलाड़ियों पर निर्भर है कि वे इस चुनौती को किस तरह से स्वीकार करते हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button