ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
देश

कोरोना के नए मामलों में कल के मुकाबले आयी गिरावट, पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 2539 केस

Coronavirus Cases Today in India: देश में कोरोना महामारी के नए मामलों में कल के मुकाबले गिरावट दर्ज हुई है लेकिन खतरा लगातार बरकरार है.

Coronavirus Cases Today in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के नए मामलों में कल के मुकाबले गिरावट दर्ज हुई है लेकिन खतरा लगातार बरकरार है. देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 हजार 539 मामले दर्ज हुए हैं और इस दौरान 60 लोगों की मौत हुई है. वहीं, बीते दिन ये आंकड़ा 2 हजार 876 तक जा पहुंचा था और 98 लोगों की मौत हुई थी.

आइये जानतें है कि देश में कोरोना की क्या है स्थिति

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 हजार 539 मामले दर्ज हुए हैं और इस दौरान 60 लोगों की मौत हुई है. वहीं, देश में इस वकक्त एक्टिव केस की संख्या 30 हजार 799 है. वहीं अब तक कोरोना से ठीक कुल मामलों की संख्या 4 करोड़ 24 लाख 54 हजार 546 हो गई है तो वहीं इस महामारी के चलते 5 लाख 16 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गवां दी है.

अब तक 180 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों (Corona Vaccine) की 180 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 17 लाख 86 हजार 478 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 180 करोड़ 80 लाख 24 हजार 157 डोज़ दी जा चुकी हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 2 करोड़ से ज्यादा (2,14,64,682) एहतियाती टीके लगाए गए हैं. देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया. वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था.

Related Articles

Back to top button