ब्रेकिंग
Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ... Anamika Singh Lucknow Case: 'कार चढ़ाकर भाग चलो...' शाहनवाज और दानिश पर मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही जा... Crime News Bahadurgarh: बालौर गांव के स्कूल के कमरे में मिला युवक का शव, छाती और हाथ पर मिले वार के ... Karnal Crime News: बच्चों और मजदूरों से करवाया जा रहा था खतरनाक काम, पुलिस ने रंगे हाथों दबोचे लोग
मनोरंजन

रश्मि देसाई ने अकेले ही मना ली होली

होली से एक दिन पहले ही टीवी और फिल्मी सितारे रंग से सराबोर नजर आ रहे हैं। बात की जाए टीवी इंडस्ट्री की तो इस वक्त रश्मि देसाई से लेकर अनुपमा एक्ट्रेस रूपाली गांगुली और दिव्यांका त्रिपाठी समेत कई हसीनाओं पर होली के रंग का सुरूर छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर इन हसीनाओं के लेटेस्ट पोस्ट पर फैन्स कॉमेंट्स की बरसात करने में जुटे हुए हैं। लोग बार-बार इनके पोस्ट को देख रहे हैं और अब सोशल मीडिया इनकी तस्वीरें और वीडियो ट्रेंड भी करने लगे हैं। तो चलिए नजर डालते हैं आखिर किस तरह से यह सितारे होली पर रंग बिखेरने की तैयारी कर रहे हैं?

रश्मि देसाई – बिग बॉस और दिल से दिल तक फेम एक्ट्रेस रश्मि देसाई की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में रश्मि सफेद रंग की अनारकली ड्रेस में नजर आ रही हैं। दरअसल हाल ही में रश्मि देसाई ने सोशल मीडिया पर अपने नए गाने बिरज में झूम के सेट की तस्वीरों को शेयर किया था। इन तस्वीरों को देखकर कुछ लोग समझ बैठे थे कि रश्मि ने अकेले ही होली का जश्न मना लिया है।

दिव्यांका त्रिपाठी –  इंस्टाग्राम पर टीवी की लाडली बहू दिव्यांका त्रिपाठी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिव्यांका के साथ उनके पति विवेद दहिया नजर आ रहे हैं। दिव्यांका और विवेक एक-दूसरे को रंग लगाते हुए मस्ती कर रहे हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा है, ‘हम होली के लिए तैयार हैं।’

रूपाली गांगुली – अनुपमा फेम रूपाली गांगुली ने सीरियल के सेट से एक वीडियो शेयर किया है जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं। वीडियो में रूपाली गांगुली अपने को-स्टार गौरव खन्ना संग फिल्मी गाने पर धमाल मचाती नजर आ रही हैं।बता दें कि रूपाली गांगुली ने यह वीडियो अनुपमा के होली स्पेशल एपिसोड की शूटिंग के दौरान बनाया है।
मोनालिसा – भोजपुरी फिल्म इंडस्ड्री की एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों रिएलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आती हैं। इस शो के सेट पर ही मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत ने होली का जश्न मनाया है और इस दौरान की तस्वीरों को इस कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

अंकिता लोखंडे –  पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे होली के मौके पर अपने करीबी दोस्तों के लिए पार्टी रखने वाली हैं। साथ ही रिएलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में वह अपने पति विक्की जैन के साथ होली स्पेशल एपसोड में हुंडदंग मचाती दिखेंगी।

Related Articles

Back to top button