ब्रेकिंग
गलवान के बाद पहली बार: बीजेपी मुख्यालय पहुंचा चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का डेलिगेशन, 'पार्टी-टू-पार्टी'... राजघराने की गरिमा तार-तार: आखिरी महारानी के अंतिम संस्कार में भिड़े परिजन, श्मशान घाट बना अखाड़ा टॉपर से जलन या सनक? "उसे सम्मान मिला, हमें अपमान..." - मुरादाबाद कांड के आरोपियों का खौफनाक कबूलनामा मुखाग्नि देने चला था बेटा, तभी फोन पर गूंजी मां की आवाज: श्मशान की दहलीज से लौट आई खुशियां खतरनाक हुई दिल्ली की आबोहवा: 22 इलाकों में AQI 400 पार, घरों में कैद होने को मजबूर लोग पूर्व नेवी चीफ को नोटिस क्यों? ERO ने तोड़ी चुप्पी—कहा, जरूरी जानकारी न होने के चलते जारी हुआ ऑटोमेट... सिस्सू ट्रिप का है प्लान? कैंसिल हो सकती है आपकी छुट्टी, प्रशासन ने बाहर के लोगों की एंट्री पर लगाई ... "पाकिस्तान का दोहरा चेहरा! एक तरफ सीमा पर ड्रोन का आतंक, दूसरी ओर अमेरिका के साथ काउंटर-टेरर ड्रिल क... पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सेहत बिगड़ी: दिल्ली AIIMS में कराए गए भर्ती, डॉक्टरों की टीम निगरा... शादी का न्यौता या बर्बादी का संदेश? साइबर ठगों ने निकाला ठगी का नया तरीका, 'वेडिंग कार्ड' भेजकर लगा ...
मध्यप्रदेश

उज्जैन के नानाखेड़ा क्षेत्र में बेटे ने पिता पर लोहे के पाइप से किया हमला

उज्जैन।  नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के वेद नगर में रहने वाले 73 वर्षीय बुजुर्ग की उसके पुत्र ने लोहे के पाइप से हमलाकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद को लेकर हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी ओपी अहीर ने बताया कि नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के वेद नगर में रहने वाले मूलचंद वर्मा उम्र 73 वर्ष शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त थे तथा दूध की डेयरी भी संचालित करते थे। उनका पुत्र अजय वर्मा भी डेयरी पर काम करता था। बुधवार रात अजय वर्मा का अपने पिता मूलचंद से विवाद हो गया। इसे लेकर वह मारपीट करने लगा।

अजय ने लोहे के पाइप से पिता के सिर व पसली में कई वार कर दिए थे। गंभीर चोट आने पर स्वजन ने मूलचंद को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे मूलचंद की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित अजय को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button