ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
मनोरंजन

Mission Mangal समेत ये 5 फिल्में ऐसी हैं जिन्हे देखकर हर भारतीय को होगा गर्व

नई दिल्ली। बॉलीवुड में अब तक ना जाने कितनी फिल्में बन चुकी हैं मगर इनमें से भारत की सफलताओं पर बनी चंद फिल्में ऐसी हैं जो हर भारतीय के दिल में घर कर लेती हैं। भारत ने अब तक कई ऐसे मुकाम हासिल किए हैं जिसे हिन्दी फिल्मों में बखूबी प्रदर्शित किया गया है, जिन्हे देखकर आपको भी गर्व महसूस होगा।

1-Misson Mangal – 15 अगस्त 2019 के दिन रिलीज हुई ये फिल्म इसरो के मार्स ऑर्बिटर मिशन पर आधारित है। इस मिशन के अंतर्गत मंगल ग्रह में भारत ने पहली बार अपना यान भेजा था। 24 सितम्बर को यान मंगल ग्रह में पहुंचा था जिसके साथ ही पहली कोशिश में भारत ने ये सफलता प्राप्त की है।

2-परमाणु – ये फिल्म राजस्थान पोखरण में हुए परमाणु परिक्षण पर आधारित है, इस सफल परमाणु परिक्षण के बाद भारत ने स्वंय को परमाणु शक्ति संपन्न देश घोषित कर दिया था। इस फिल्म को 25 मई 2018 में रिलीज़ किया गया है।

3-एयरलिफ्ट (Airlift)- अक्षय कुमार स्टारर ये फिल्म कुवैत और ईराक की लड़ाई पर आधारिक है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह कुवैत में फंसे मासूम भारतीयों को सही सलामत अपने देश भारत वापस लाया गया था। इस ऑपरेशन में 1,75000 लोगों को रेस्क्यू किया गया था।

4-गोल्ड- 2018 में आई फिल्म गोल्ड नेशनल हॉकी टीम पर आधारित है जिसमें अक्षय कुमार और मोनी रॉय मुख्य किरदार में नज़र आए हैं। फिल्म में भारतीय हॉकी खिलाड़ी तपन दास के स्वर्ण काल की जर्नी दिखाई गई है, जिनके निर्देशन में भारतीय टीमे ने औलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।

5-दंगल- ये फिल्म भारत की सबसे ज्यादा फैमस रेसलर गीता फोगाट और बबीता फोगाट पर आधारित है गीता भारत की पहली ऐसी रेसलर हैं जिन्होने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को स्वर्ण पदक जिताया है। फिल्म में आमिर खान ने पिता महावीर फोगाट की भूमिका निभाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button