ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
उत्तरप्रदेश

प्रयागराज में आज खेली जा रही कपड़ा फाड़ होली

प्रयागराज | में आज भी होली की खुमारी में लोग डूबे हैं। परंपरा के तहत यहां दूसरे दिन भी होली खेली जाती है। आज कपड़ा फाड़ होली भी है। डीजे पर बजते गीतों पर क्‍या युवा, क्‍या बच्‍चे और क्‍या बुजुर्ग और महिलाएं सभी होली की हुड़दंग में मशगूल हैं। प्रेम व सौहार्द के पर्व होली पर हर कोई आनंदित है। हर ओर रंग चल रहा है, एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले लग शिकवे-शिकायत दूर कर रहे हैं।

शनिवार की सुबह से ही रंग खेलने का दौर शुरू हो गया। चौराहों व गली-मोहल्लों में होलियारों की भीड़ जुटी है। शहर में सबसे ज्यादा रौनक लोकनाथ चौराहा पर है। यहां कपड़ा फाड़ होली खेलने के लिए हजारों युवाओं की भीड़ जुट गई है।

फिल्मी गानों पर थिरकते हुए एक-दूसरे का कपड़ा फाड़कर उसे बिजली के तार पर लटका रहे हैं। होलियारों पर टेसू के फूल व अबीर-गुलाल भी उड़ाया जा रहा है। गुलाल व रंगों को फव्वारा के जरिए डाल रहे हैं। होली पर्व पर चहुंओर रंगों की बारिश हो रही है। कोरोना संक्रमण के भय पर होली का उत्साह सिर चढ़कर बोल रहा है। लोकनाथ चौराहा, जानसेनगंज, कटरा, दारागंज, अलोपीबाग, झूंसी, नैनी, फाफामऊ, राजरूपपुर सहित हर मोहल्ला के चौराहा पर युवाओं की भीड़ जुटी है। जगह-जगह युवाओं की टोली डांस कर रही है। घरों की छतों से उनके ऊपर रंगों की बारिश हो रही है।

Related Articles

Back to top button