ब्रेकिंग
Anil Vij Inspection: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने किया बिजली कॉल सेंटर का औचक निरीक्षण; शिकाय... Haryana Water Crisis: पेयजल आपूर्ति में लापरवाही पड़ी भारी; हरियाणा सरकार ने 4 अधिकारियों को किया सस्... Lucknow Crime News: दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; CCTV में कैद हुआ पूरी वारदात का खौ... IPL Future Changes: क्या अब सितंबर-अक्टूबर में होगा आईपीएल? बढ़ती गर्मी को देखते हुए BCCI कर रही है ब... Director Anik Dutta Passes Away: बंगाली फिल्म निर्देशक अनिक दत्ता का दुखद निधन; गरियाहाट स्थित आवास ... Eid-ul-Adha Special: कुर्बानी का क्या है असली अर्थ? बिना मांस के कैसे मनाते हैं शाकाहारी मुसलमान यह ... HDFC Bank Controversy: 45 करोड़ रुपये के कथित भुगतान मामले में जांच; बैंक ने आरोपों को किया खारिज PM WANI WiFi Update: अब QR कोड स्कैन करते ही लैपटॉप-टैबलेट में चलेगा वाई-फाई; जानें क्या हैं नए बदला... Vastu Tips for Main Door: क्या घर के मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल रखते हैं? हो जाएं सावधान, वास्तु के अ... Does Cold Water Affect Digestion: क्या खाना खाने के बाद ठंडा पानी पीना सही है? जानें डॉक्टर की राय
देश

पांच राज्यों में चुनावी हार के बाद कांग्रेस को लगेगा एक और झटका

नई दिल्ली| पांच राज्यों में चुनावी हार के बाद कांग्रेस को लगेगा एक और झटका लगने जा रहा है। पंजाब के विधानसभा चुनाव नतीजों में कांग्रेस को हार और आम आदमी पार्टी की जीत के बाद 31 मार्च को राज्यसभा में कांग्रेस एक बार फिर ये झटका लगने जा रहा है। जहां पंजाब की सभी 5 सीटों के चुनाव आप एक बार फिर जीतती नजर आएगी। वहीं 13 सीटों में से कांग्रेस अपनी 6 में से सिर्फ 2 सीट कायम रखने में सफल हो सकती है। यदि ऐसा हो गया तो राज्यसभा में भाजपा, कांग्रेस, डीएमके और टीएमसी के बाद 8 सदस्यों वाली आप सबसे बड़ी पार्टी हो जाएगी।

दरअसल, 31 मार्च को राज्यसभा की 6 राज्यों की 13 सीटों के लिए चुनाव होने हैं। पंजाब की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने राज्य की तीन सीटों के एक साथ और दो सीटों के एक साथ चुनाव कराने का फैसला किया है। विधानसभा चुनाव के ताजा नतीजों के चलते पांचों सीटें आप के खाते में जाती दिख रही है। यहां पर फिलहाल कांग्रेस और शिरोमणी अकाली दल के पास दो-दो और भाजपा का एक सीट पर कब्जा है।

पंजाब में 3 और 2 सीटों के लिए अलग-अलग चुनाव हो रहे हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए निर्धारित फामूर्ले के तहत 3 सीटों वाले चुनाव पर एक सीट के लिए 30 विधायकों की जरूरत होगी। जबकि 2 सीट वाले चुनाव में एक सीट जीतने के लिए 40 विधायकों की जरूरत होगी। आप के पास पंजाब में फिलहाल 92 विधायक है। वहीं कांग्रेस के पास महज 18 विधायक है। ऐसे में आप पांचों सीट पर कब्जा जमा सकती है।

वहीं राज्यसभा की सीटों के लिय अन्य राज्यों में होने जा रहे चुनाव में 13 सीटों पर भाजपा की जीत हो सकती है। असम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश की तीन सीटों पर भाजपा चुनाव जीत रही है। जबकि पंजाब की एक सीट हाथ से निकल रही है। इस तरह से भाजपा को कुल 2 सीट का फायदा होता दिख रहा है। जबकि कांग्रेस के हाथ से पंजाब की 2 असम और हिमाचल प्रदेश में एक-एक सीट का नुकसान हो रहा है। जबकि केरल व असम में एक-एक सीट बचा सकती है।

खासबात ये है कि इस पूरे साल में राज्यसभा से 70 सांसद रिटायर होंगे, जिनके लिए फिर से चुनाव कराए जाएंगे। जहां अगस्त तक चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी। सबसे बड़ी बात है यह कि इसमें उत्तरप्रदेश की 11 सीटें, राजस्थान की 4, मध्यप्रदेश की 3 और छत्तीसगढ़ की 2 सीटें भी शामिल है। यहां भी कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ेगा।

गौरतलब है कि 31 मार्च के राज्यसभा में पार्टियों की स्थिति वर्तमान से तुलना करें तो भाजपा के पास फिलहाल 97 सीटें है जो बढ़कर 99 हो जाएंगी, इसी तरह कांग्रेस के पास 34 सीटें हैं जो घटकर 30 हो जायेगी। टीएमसी के पास 13 सीटें हैं जो बरकरार रहने जा रही हैं इसी तरह डीएमके 10,आप 8 सीटों पर पहुंच जाएगी और टीआरएस 6 सीटों, वाईएसआर कांग्रेस 6 भी सीटों के आंकड़े पर रहेगी।

Related Articles

Back to top button