ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
देश

Britannia बढ़ाएगा महिला स्टाफ, 2024 तक निकलेंगी बंपर वैकेंसी, जानें क्या है कंपनी का प्लान?

Britannia: ब्रिटेनिया ने कहा कि 2024 तक अपने कारखाने के कर्मचारियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर 50 फीसदी करने का लक्ष्य है.

Britannia: दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनी ब्रिटेनिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड (BIL) ने कहा है कि उसका 2024 तक अपने कारखाने के कर्मचारियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर 50 फीसदी करने का लक्ष्य है. कंपनी के मुख्य विपणन अधिकारी (CMO) अमित दोषी ने कहा कि वर्तमान में कंपनी के कारखाने के कर्मचारियों में 38 फीसदी महिलाएं हैं.

महिलाओं का बढ़ाया जाएगा अनुपातउन्होंने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य साल 2024 तक 50 फीसदी का विविधता अनुपात हासिल करना है. अभी इस मामले में हमारे कारखानों में मौजूदा राष्ट्रीय औसत 38 फीसदी है.’’ दोषी ने कहा कि ब्रिटेनिया के गुवाहाटी कारखाने में, कार्यबल में महिलाओं का अनुपात 60 फीसदी है और इसे बढ़ाकर 65 फीसदी किया जाएगा.

जानें क्या बोले कंपनी के CMOउन्होंने कहा, ‘‘हमें इंजीनियरिंग के साथ-साथ पैकिंग, हाउसकीपिंग, लैब टेस्टिंग, कैंटीन और सुरक्षा जैसे आम तौर पर पुरुषों के वर्चस्व वाले क्षेत्रों में महिला कार्यबल के होने पर गर्व है.’’ दोषी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कंपनी पहले ही महिला उद्यमियों के बीच स्टार्ट-अप चुनौती शुरू कर चुकी है.

कंपनी ने महिलाओं के प्रशिक्षित करने के लिए गूगल के साथ किया करारउन्होंने कहा कि अब तक कंपनी ने ई-कॉमर्स, डिजिटल सेवाओं, मोबाइल वैन के जरिये नेत्र विज्ञान देखभाल और बाल शिक्षा जैसे क्षेत्रों में स्टार्ट-अप के लिए प्रत्येक 30 महिला उद्यमियों को 10 लाख रुपये की शुरूआती पूंजी प्रदान की है. दोषी ने कहा कि कंपनी ने देश भर में महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए गूगल के साथ भी करार किया है.

Related Articles

Back to top button