ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
बिहार

चलती बाइक पर सेल्फी लेने के दौरान तीन की मौत

बिहार | के नालंदा में बाइक पर सेल्फी लेने के चक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में मातम पसर गया। खबर के मुताबिक चंडी थाना अंतर्गत मिल्कीपुर गांव के समीप रविवार को तेज गति की बाइक अनियंत्रित होकर बाबा चौहरमल मंदिर से टकरा गई। जिससे तीन बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई। जबकि चौथा सवार जख्मी हो गया।  बाइक पर बैठे मंगलामुखी के साथ बाइक सवार सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, इसी क्रम में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और मोटरसाइकिल मंदिर की दीवार से टकरा गई।

घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस सभी को स्थानीय अस्पताल लाई। जहां डाक्टर ने तीन के मौत की पुष्टि की। मृतकों की पहचान चंडी के सिकरिया गांव निवासी सतेंद्र महतो के 22 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार, शैलेंद्र महतो के 20 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार के रूप में की गई है। तीसरे शव की पहचान नहीं हो सकी है। जख्मी बेलछी थाना क्षेत्र के भूआपर गांव निवासी चंदन (मंगलामुखी) का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button