ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
बिहार

बिहार में करीब डेढ़ दर्जन लोगों की मौत

पटना । बिहार में होली के एक दिन पहले से एक दिन बात तक करीब डेढ़ दर्जन लोगों की संदिग्‍ध मौतें हुईं हैं। बांका, भागलपुर एवं मधेपुरा में हुईं इन घटनाओं को जहरीली शराब से जोड़ा जा रहा है। कई मृतकों के स्‍वजनों ने भी मौत का कारण जहरीली शराब पीना बताया है। हालांकि, पुलिस व प्रशासन ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के कई गांवों में शुक्रवार से अभी तक नौ लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। एक साथ इतनी मौतों को जहरीली शराब से जोड़ा जा रहा है। मृतकों में अमरपुर निवासी रघुनंदन पोद्दार, कामदेवपुर निवासी राजा तिवारी, ओडैय निवासी  संजय मांझी, डुमरामा के सुमित कुमार, डुमरिया के आशीष कुमार सिंह, गोड़ा के विजय साह, बल्लीकिता के डब्लू साह, गुरुदेव साह एवं अमरपुर की बिंदु कुमार देवी शामिल हैं। दो लोगों को इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक संजय मांझी के स्वजनों ने बताया कि बाहर से खाना खाकर लौटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। मृतक रघुनंदन के स्वजनों के अनुसार पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया।

Related Articles

Back to top button