ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
देश

मार्च के महीने में ही गर्मी ने दिल्ली वालों के छुड़ाए पसीने

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में मार्च के महीने में ही गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। शनिवार के दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रहा। यह लगातार पांचवा दिन है जब अधिकतम पारा चार डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा के अंक पर बना हुआ है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शनिवार की सुबह से ही तेज चमकदार सूरज निकला रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तेज हो गई। दोपहर के समय तो लोगों को खासी गर्मी महसूस हुई। आमतौर पर मार्च के महीने में गुलाबी ठंड का अहसास बना रहता है। लेकिन, इस बार अभी से ही गर्मी पसीने छुड़ाने लगी है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में शनिवार दिन का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो कि सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है। जबकि, न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 94 से 38 फीसदी तक रहा। दिल्ली के आयानगर इलाके में सबसे ज्यादा गर्मी रही। यहां का अधिकतम पारा 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन-चार दिनों के बीच तेज गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। दिन भर तेज धूप के चलते अधिकतम पारा 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

Related Articles

Back to top button