ब्रेकिंग
बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब... पन्ना में बोरवेल बना काल: 8 दिन में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, पिता-छोटे भाई के बाद बड़े बेटे... रक्षाबंधन पर दिवंगत भाइयों की याद में महिला ने लगाई फांसी: शिवपुरी के महलसराय की घटना, इलाके में शोक जबलपुर-भोपाल NH-45 पर बंद ढाबे में चल रहा था अवैध गैस रिफिलिंग का काला खेल: पुलिस का छापा, 3 गिरफ्ता... जबलपुर: भड़पुरा घाट पर नर्मदा नदी में बहे महाराष्ट्र के पिता-पुत्र; 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं, SDRF ...
छत्तीसगढ़

एमबीबीएस के लिए चयनित अनामिका पर गांव को गौरव, विधायक शकुंतला साहू ने शिक्षकों के साथ किया सम्मान…

बलौदा बाजार। गुदड़ी के लाल शब्द आपने सुना होगा, लेकिन इसे हकीकत में साकार पलारी ब्लॉक के ग्राम अमेरा की होनहार बिटिया अनामिका पटेल ने साकार किया है. बिना कोचिंग के पहले ही प्रयास में NEET क्वालिफाई कर राजनांदगांव मेडिकल कालेज के लिए चयनित हुई हैं. इस उपलब्धि पर विधायक व संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने स्कूल परिवार के साथ सम्मान किया.

अमेरा स्थित SJDM हायर सेकंडरी स्कूल में एक गरिमामय समारोह में विधायक व संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने सम्मानित करने के साथ 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की. इसके साथ ही आगे भी हमेशा मदद करने का आश्वासन दिया. इस दौरान अनामिका पटेल ने मीडिया से चर्चा में बताया कि 12वीं करने के बाद मोबाइल में यू ट्यूब के माध्यम से NEET की तैयारी करती थी.

उसने बताया कि पिछले एक साल से NEET की तैयारी कर रही थी. रोज 8 से 10 घण्टे पढ़ाई करने में बीतता था. घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से कभी कोचिंग वगैरह नहीं कर पाई. स्कूल के प्राचार्य पांडे सर मदद किया करते थे.

बता दे कि अनामिका पटेल ग्राम अमेरा के बेहद ही सामान्य परिवार से आती है. इनकी मां दूसरों के घर में खाना बनाने जाती है, और पिता की छोटी सी मोटर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान है, जिससे मुश्किल से परिवार का खर्च चलता है. अनामिका को उसकी सफलता पर बधाई देने के लिए स्कूल के तमाम शिक्षकों के अलावा गांव के लोग, सहेलियां, ग्राम सरपंच सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे. सभी ने अनामिका को उसकी सफलता और गांव का रोशन करने के लिए बधाई दी.

Related Articles

Back to top button