ब्रेकिंग
Kolkata Blast 1993: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद राशिद खान की रिहाई पर लगाई रोक, जारी किया नोटिस Shala Praveshotsav 2026: गुजरात में शिक्षा का महाकुंभ; सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 'निपुण गुजरात' कार... Bhawanipur Election Case: ममता बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; सुरक्षित रखे जाएंग... Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार हुआ आधार शिविर; भगवती नगर यात्री निवास में सुरक्षा और सुवि... Coaching Center Fire Safety: लखनऊ हादसे के बाद दिल्ली के कोचिंग सेंटरों का रियलिटी चेक; दांव पर है ह... Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त; प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, पुलिस ने मान... Maharashtra Anti-Drug Drive: नशा तस्करों पर सीएम फडणवीस का बड़ा एक्शन; 254 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स... Dr. Syama Prasad Mookerjee: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की बलिदान से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग Indore News: एंबुलेंस में न्याय मांगने पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग; गांधी नगर में संपत्ति हड़पने का सनसन... Uttarakhand News: सीएम धामी की उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम और हेमकुंट साहिब आने वाले पर्यटकों से की शांत...
छत्तीसगढ़

चाकू से युवक पर जानलेवा हमला के फरार तीनों आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर । हत्या की नियत से हमला करने वाले आरोपियों को सरकन्डा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला जोरापारा स्थित सरकन्डा की है। तीन आरोपियों ने मामूली विवाद पर नूतन कालोनी  निवासी अमन यादव पर जान लेवा हमला कर दिया। पीडि़त के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को लाकअप के अन्दर भेज दिया है।
सरकन्डा पुलिस के अनुसार नूतन कॉलोनी निवासी  अमन यादव अपने परिचितो से मिलने जोरापारा गया। इसी दौरान किसी बात पर अमन यादव की अभिषेक यादव, शुभम तिवारी और एक नाबालिग से विवाद हो गया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने अमन यादव से गाली गलौच करना शुरू कर दिया। गाली देने से मना करने पर तीनों आरोपियों ने अमन को मारना पीटना शुरू कर दिया। मुख्य आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए बटन चाकू से हमला कर दिया। चाकू की वार से पीडि़त अमन यादव बुरी तरह से जख्मी हो गया। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस दौरान हमला करने के बाद तीनों आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। जानकारी के बाद सरकन्डा पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू की। सीसीटीवी के माध्यम से तीनों को तत्काल गिरफ्तार किया गया।आरोपी से बटन चाकू और मोटरसायकल भी बरामद किया गया है। सरकन्डा थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्य आरोपी अभिषेक यादव आपराधिक गतिविधियों में पहले भी  सिविल लाइन, कोतवाली क्षेत्र से जेल जा चूका है।

Related Articles

Back to top button