ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
मध्यप्रदेश

युवती के साथ गैंगरेप, घर के पीछे खलिहान में ले जाकर बारी-बारी से किया दुष्कर्म

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी के कुरई थाना क्षेत्र के एरमा गांव में युवती के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है. बताया जा रहा है कि कल दरमियानी रात युवती को जबरन घर के पीछे खलिहान में ले जाकर 5 युवक ने दुष्कर्म किया. युवती की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे. परिजनों को आता देख पांचों आरोपी मौके से फरार हो गए.

घटना की सूचना कुरई पुलिस को दी गई. युवती की कुरई अस्पताल में एमएलसी करवाई गई. वही कुरई पुलिस ने पांचों आरोपी ग्राम पंचायत एरमा का सहायक सचिव नरपत, हरी राम वर्मा, राहुल वर्मा, विकास ठाकुर औऱ अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.

नर्मदा नदी में डूबा 13 वर्षीय गजेंद्र, रेस्क्यू जारी

अंकित तिवारी,रायसेन। रायसेन जिले में 13 वर्षीय किशोर गजेंद्र शर्मा की पानी में डूबने से मौत हो गई. गजेंद्र अपने परिजनों के साथ बरेली के ग्राम मांगरोल सांडिया नर्मदा तट पर स्नान करने गया था. इस दौरान गहरे पानी में चले जाने की वजह से बह गया. जिसकी सूचना परिजनों ने बरेली पुलिस को दी.

बरेली थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू के साथ तहसीलदार निकिता तिवारी ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया. किशोर की तलाश शुरू कर दी है. जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. गजेंद्र शर्मा बरेली के ग्राम खापड़िया के निवासी है.

Related Articles

Back to top button