ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
देश

INX मामला: CBI कोर्ट में चिदंबरम पर सुनवाई, CBI ने मांगी 5 दिन की रिमांड

नई दिल्ली: आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम को सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। सीबीआई ने कोर्ट में चिदंबरम की पांच दिन की रिमांड की मांग की है। वहीं सॉलिसिटर तुषार मेहता ने चिदंबरम मामले में पूरी जानकारी दी। इस दौरान पी.चिदंबरम की पत्नी नलिनी और पुत्र कार्ति पूर्व केंद्रीय मंत्री का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ वकीलों के साथ सुनवाई से पहले दिल्ली की अदालत पहुंच गए। बता दें कि कोर्ट में पेशी से पहले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आईएनएक्स मीडिया मामले में पी. चिदंबरम से गुरुवार को पूछताछ की। सूत्रों ने बताया कि चिदंबरम के एजेंसी की हिरासत में रहने के दौरान अधिकारियों की एक टीम उनसे 100 से अधिक सवाल पूछे। ये सवाल मंजूरी की प्रक्रिया, आईएनएक्स मीडिया की प्रवर्तक इंद्राणी मुखर्जी से कथित मुलाकातों, कंपनी चेस मैनेजमेंट एंड एडवांटेज स्ट्रेटेजिक आदि से संबंधित हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक आर पार्थसारथी के अधीन अधिकारियों की एक टीम वित्त मंत्री के रूप में चिदंबरम के कार्यकाल के दौरान आईएनएक्स मीडिया में 305 करोड़ रुपए के विदेशी निवेश को मंजूरी दिए जाने में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच का नेतृत्व कर रही है। चिदंबरम (73) ने यहां सीबीआई मुख्यालय में भूतल पर स्थित एजेंसी के अतिथि गृह के सुइट नंबर पांच में रात गुजारी। आज सुबह 10 बजकर लगभग 20 मिनट पर पूछताछ शुरू करने से पहले उन्हें नाश्ता दिया गया। इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी द्वारा संचालित आईएनएक्स मीडिया को 2007 में (जब चिदंबरम वित्त मंत्री थे) विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी देने में कथित अनियमितताओं को लेकर सीबीआई ने 15 मई 2017 को मामला दर्ज किया था

सीबीआई ने इंद्राणी और पीटर मुखर्जी के साथ ही पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम, चेस मैनेजमेंट सर्विसेज एंड एडवांटेज स्ट्रैटजिक कंसल्टिंग लिमिटेड को भी नामजद किया था। पूर्व वित्त मंत्री को मामले में पूछताछ के लिए पिछले साल ही तलब किया गया था। वह पूछताछ के लिए पेश हुए थे। उनके बेटे कार्ति से भी एजेंसी कई बार पूछताछ कर चुकी है। चिदंबरम को नाटकीय घटनाक्रम के बाद बुधवार रात उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button