ब्रेकिंग
देवघर में मकर संक्रांति पर उमड़ी भक्तों की भीड़, बाबा बैद्यनाथ धाम में विशेष भोग और पूजा का आयोजन दुमका में बस और ट्रक की सीधी टक्कर, हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल पाकुड़ में ट्रेन डिरेल का मामला: रेल पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार चाइनीज मांझा पतंग ही नहीं काटती है जिंदगी की डोर भी, भूल से भी न करें इस्तेमाल जमशेदपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी दुमका में सोहराय मिलन समारोह: ढोल-मांदर की थाप पर आदिवासियों संग झूमे विदेशी मेहमान हजारीबाग में अपनी ही सरकार के खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, खनन और ट्रांसपोर्ट ठप, कंपनी... राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के हाथों में झारखंड भाजपा की कमान, 21 राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के नाम की भ... ज्वेलरी शॉप में नकाबपोश की एंट्री पर रोक का विरोध, पुलिस से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, 307 ब्लॉक अध्यक्षों की हुई नियुक्ति, AICC ने जारी की लिस्ट
छत्तीसगढ़

शहर की स्वच्छता के लिए शुरू हुआ अभियान

अंबिकापुर। शहर को स्वच्छ बनाने एक बार फिर बड़ा अभियान शुरू हो गया है।स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 से पहले शहर के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन,व्यापारी संगठन से जुड़े लोग अपने शहर को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर नंबर वन बनाने सड़क पर उतर गए हैं। सोमवार की सुबह शहर के आकाशवाणी चौक से यह अभियान शुरू हुआ जिसमें महापौर डॉ अजय तिर्की ,सभापति व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अजय अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष व नगर निगम पीडब्ल्यूडी प्रभारी शफी अहमद, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व एमआइसी सदस्य द्वितेंद्र मिश्रा, नगर निगम आयुक्त के विजय दयाराम, प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका ब्रह्मकुमारी विद्या, गायत्री मंदिर से जुड़े पदाधिकारी, मिशनरी संस्थानों से जुड़े पदाधिकारी व शहर के नागरिकों ने इस अभियान में भागीदारी निभाई।

लोगों को जागरूक करने के साथ स्वच्छता के उद्देश्य को लेकर स्वच्छता दीवार पर अपनी भावनाएं भी उकेरी। राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि यह शहर यदि स्वच्छता में ख्याति अर्जित किया है तो यह शहर के नागरिकों की बदौलत है। यदि शहर के नागरिक नगर निगम के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों कर्मचारियों का सहयोग न करते स्वच्छता दीदियों का साथ न देते तो यह संभव भी नहीं था। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लोग शहर के प्रति अपनी सकारात्मक भावनाएं रखते हैं, यही कारण है कि अंबिकापुर हर बार स्वच्छता में आगे है।

Related Articles

Back to top button