ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
लाइफ स्टाइल

जम्मू तवी में मौजूद हैं कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन, यहां घूमने का बनाएं प्लान

अमर महल पैलेस: ये जम्मू तवी का एक अट्रैक्टिव लैंडमार्क है, जिसे कहते हैं कि 19वीं शताब्दी में निर्मित किया गया था. ये एक तरह का म्यूजियम भी है, जिसमें कई पुस्तकें और कला संग्रह मौजूद हैं.

मांडा चिड़ियाघर: जम्मू में अगर आप परिवार के साथ घूमने आए हैं या फिर यहां आने का प्लान बना रहे हैं, तो इधर मौजूद मांडा जू देखने जरूर जाएं. आपको बच्चों को ये जगह बहुत पसंद आएगी. यहां, तेंदुआ, उल्लू, सांभर व अन्य कई अट्रैक्टिव जानवर मौजूद हैं.

बाहु फोर्ट: कहते हैं कि इस खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन को 19वीं शताब्दी में डोगरा साम्राज्य के एक राजा ने बनवाया था. जम्मू में मौजूद इस जगह को देखने के लिए बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं.

बाग-ए-बहु: तवी नदी के किनारे स्थित इस बाग की खूबसूरती का जवाब नहीं है. यहां देश के कई हिस्सों से तो लोग घूमने के लिए आते है, साथ ही स्थानीय लोग भी इस जगह का भ्रमण करना पसंद करते हैं. आप यहां पिकनिक पर आकर सेल्फी ले सकते हैं.

डोगरा आर्ट म्यूजियम: ये यहां का एक अनमोल संग्रहालय है और कहते हैं कि इसमें 800 से ज्यादा खूबसूरत पेंटिंग्स मौजूद हैं. कहा जाता है कि यहां मौजूद तीर और कमान वाली पेंटिंग्स मुगल काल की है.

Related Articles

Back to top button