ब्रेकिंग
महासमुंद को मिली ₹31.60 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात: डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया भूमिपूजन, नए ब... IGKV पेपर लीक कांड का पर्दाफाश: प्रोफेसर ने एंडोस्कोपी कैमरे से स्कैन किया था पर्चा, मास्टरमाइंड सहि... पंजाब में 27 अगस्त को 'महाबंद' का ऐलान: सांझा फ्रंट का बड़ा फैसला, सरकारी दफ्तरों में ठप रहेगा कामका... लुधियाना में शराब पार्टी में खूनी खेल: दोस्त ने तेजधार हथियार से फैक्ट्री मालिक की गर्दन काटकर की हत... लुधियाना में हैवान बना पति: मामूली विवाद में चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, 4 साल के बेटे को छ... गोल्ड में मोटा मुनाफा देने का झांसा: लुधियाना में दो कारोबारियों से 1.66 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस की... लुधियाना: गोयल अस्पताल के पास रास्ता रोककर युवक से लूटी सोने की चेन, बिना नंबर वाली स्प्लेंडर से आए ... लुधियाना में बड़े टैक्स फ्रॉड और जाली दस्तावेजों के गिरोह का भंडाफोड़, 2 मुख्य आरोपियों पर FIR सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा...
व्यापार

बाबा रामदेव की कंपनी रुचि सोया के शेयरों में आई गिरावट

महाकोश, सनरिच, रुचि गोल्ड और न्यूट्रिला जैसे ब्रांड वाली बाबा रामदेव की कंपनी रुचि सोया का शेयर बीएसई पर 1004.45 रुपये के पिछले बंद के मुकाबले 17.27 फीसदी की गिरावट के साथ 831 रुपये पर खुला। इसके साथ ही फर्म का मार्केट कैप गिरकर 26,235 करोड़ रुपये रह गया। बाद में थोड़ा सुधार के बाद अभी भी रुचि सोया के शेयर लाल निशान पर हैं। अभी एनएसई पर रुचि सोया इंडस्ट्रिज लिमिटेड के शेयर का भाव 8.86 फीसद नुकसान के साथ 915.40 रुपये पर चल रहा  है।

 कंपनी द्वारा आगामी फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर के लिए 615-650 रुपये प्रति शेयर का मूल्य बैंड तय करने के बाद रुचि सोया के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में 17 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। कंपनी ने कहा कि न्यूनतम बोली 21 शेयरों के लिए और उसके बाद उसके गुणकों में होगी। रुचि सोया का शेयर बीएसई पर 1004.45 रुपये के पिछले बंद के मुकाबले आज 17.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 831 रुपये पर खुला।

Related Articles

Back to top button