ब्रेकिंग
Bhopal Power Cut Today: भोपाल के 35 इलाकों में आज छाया रहेगा अंधेरा; जानें आपके क्षेत्र में कब तक रह... MP Crime News: मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी ने की पीड़िता की हत्या; केस वापस न लेने पर जमानत पर बाहर... Patna Murder Case: अवैध संबंधों ने उजाड़ा घर! पटना में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत क... Bihar Crime News: बिहार में वारदातों को अंजाम देकर मलेशिया भाग जाता था जयराम, 24 संगीन मामलों के बाद... Dhamtari Crime News: धमतरी में बीच सड़क बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या; बाइक एक्सीडेंट और उधारी के विवाद... Railway Crime: ट्रेन में हथियारों की डिलीवरी करने आ रहे थे बदमाश; यात्रियों पर तानी पिस्टल, पुलिस ने... Pune Crime News: ‘भाई जल्दी घर आ जाओ, मैं मर रही हूं…’, पुणे में सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रे... Delhi Terror Plot: दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम; आतंकियों के निशाने पर थे बड़े मंदिर और मशहू... Mysuru Mirror Wall: मैसूर में खुले में पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं; सड़कों पर लगी 'शीशे वाली दीव... Jharkhand Politics: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत सोरेन को बड़ी चेतावनी; बोले- "अब NDA में शामि...
मध्यप्रदेश

भोपाल फिर बनेगा हॉकी की नर्सरी : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भोपाल कभी हॉकी की नर्सरी था, हम पुनः भोपाल को हॉकी की नर्सरी के रूप में स्थापित करना चाहते हैं। हॉकी हमारे देश का मान है, भोपाल की शान है और भारत की जनता का सम्मान है। एक समय था जब भारत यदि ओलिंपिक से मेडल लाता था, तो वह हॉकी में ही होता था। हमारे खिलाड़ी उत्साह से परिपूर्ण हैं, यदि उन्हें उचित रूप से संसाधन और श्रेष्ठ कोच उपलब्ध हों, तो भारत एक बार फिर हॉकी का सिरमौर बन सकता है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान औबेदुल्ला खाँ हेरिटेज कप हॉकी टूर्नामेंट 2022 के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में आयोजित इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया भी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्टेडियम परिसर में नाइन मसाला स्पाइस के दो पौधे भी लगाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने औबेदुल्ला खान हेरिटेज कप की ट्रॉफी का अनावरण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा हॉकी टूर्नामेंट की प्रतिभागी टीमों से परिचय भी प्राप्त किया गया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार खेल सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने देगी। संसाधनों, कोचेस और खिलाड़ियों की सुविधा के लिए हर संभव व्यवस्था की जाएगी। ओबेदुल्ला खान कप, 1931 में स्थापित हुआ था। बीच में यह बंद हो गया, कोरोना के कारण भी इसमें व्यवधान हुआ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस टूर्नामेंट के पुन: आरंभ होने पर मेरा मन, आनंद और प्रसन्नता से भरा है। भोपाल में यह टूर्नामेंट 21 से 27 मार्च तक चलेगा और हॉकी को एक बार फिर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

खेल एवं युवक कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान की पहल से ही औबेदुल्ला खाँ हेरिटेज कप हॉकी टूर्नामेंट पुनः आरंभ हो सका है। भोपाल में पांच एस्ट्रोटर्फ स्थापित किए जा रहे हैं। भोपाल को हॉकी हब के रूप में पुनर्जीवित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। पूर्ववर्ती अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के अनुभव का भी लाभ लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में आयोजित एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप में ईपी इवेंट में रजत पदक प्राप्त कुमारी प्रज्ञा सिंह तथा कांस्य पदक प्राप्त आर्यन सेन, जार्डन में आयोजित एशियन यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त श्री अमन सिंह बिष्ट तथा रजत पदक प्राप्त श्री आनंद यादव, आबू धाबी में आयोजित एशियन सेलिंग चैंपियनशिप के 4.7 लेज़र इवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त कुमारी रितिका दांगी और कांस्य पदक प्राप्त कुमारी नेहा ठाकुर को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने डैफलंपिक, ब्राज़ील 2022 के लिए चयनित मध्यप्रदेश की बैडमिंटन खिलाड़ी कुमारी गौरांशी शर्मा और टेनिस खिलाड़ी श्री धनंजय दुबे को एक-एक लाख रूपये का प्रतीकात्मक चेक भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव खेल एवं युवक कल्याण श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी, संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री रवि कुमार गुप्ता, प्रसिद्ध ऑलम्पियन हॉकी खिलाड़ी श्री इनामुर रहमान, श्री जलालुद्दीन, मध्यप्रदेश राज्य हॉकी अकादमी के प्रशिक्षक श्री समीर दाद सहित वरिष्ठ खिलाड़ी तथा अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button