ब्रेकिंग
पन्ना के 50 करोड़ के 'हीरे' का राज़ खुला! खनिज अधिकारियों की टीम ने सुलझाया सस्पेंस, क्या था पूरा रह... धार में चमत्कार! रातों-रात अरबपति बना आम शख्स, खाते में आ गई 2800 करोड़ से ज़्यादा की रकम झारखंड में बड़ा स्वास्थ्य घोटाला: थैलेसीमिया पीड़ित 5 बच्चों को चढ़ा HIV संक्रमित ब्लड, रिपोर्ट पॉजि... CM मोहन यादव का तत्काल एक्शन! गंभीर BJP नेता मुकेश चतुर्वेदी को ग्वालियर वेदांता में कराया एयरलिफ्ट,... समाज के लिए आस्था! 8 साल से छठी मैया का व्रत रख रही बलिया की किन्नर, बेहद दिलचस्प है उनके त्याग और भ... असिन के पति हैं ₹1300 करोड़ के मालिक, एक्ट्रेस असिन की संपत्ति जान उड़ जाएंगे आपके होश! रात में बल्ब के पास मंडराने वाले कीटों से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 अचूक घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत हमास से हुआ सीजफायर, फिर क्यों गाजा में अभी भी हमले कर रहा इजराइल? क्रिएटर्स को बड़ी राहत! Reels के दीवानों के लिए आया नया फीचर, अब ये दिक्कत नहीं आएगी सामने वास्तु शास्त्र: भूलकर भी घर की छत पर न रखें ये 5 चीजें, हो सकते हैं कंगाल, तुरंत हटा दें।
देश

ऑस्ट्रेलिया ने लौटाई भारत की सैकड़ों साल पुरानी कलाकृतियां

भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहीं और अवैध रूप से देश के बाहर ले जाई गईं 29 पुरातात्विक वस्तुएं ऑस्ट्रेलिया ने लौटा दी हैं। इनमें 9वीं शताब्दी की दंडपाणि, 10वीं शताब्दी की लक्ष्मी-नारायण और 12वीं शताब्दी की बाल संत संबंदार की प्रतिमाओं सहित कई कलाकृतियां, चित्र और सजावटी वस्तुएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन का सोमवार को हुई ऑनलाइन बैठक में धरोहर वापसी के लिए विशेष धन्यवाद दिया।पीएम मोदी ने कहा, यह कलाकृतियां राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों से अवैध तरीके से देश के बाहर भेजी गई थीं। ऑस्ट्रेलिया के इस कदम के लिए सभी भारतवासियों की ओर से पीएम ने मॉरिस का आभार जताया। साथ ही बताया, सभी कलाकृतियों को उचित जगह पर पहुंचाकर प्रदर्शित किया।ये कलाकृतियां विशेष 1. शिव भैरव : 9वीं-10वीं शताब्दी की राजस्थान की इस प्रतिमा में दंडपाणि कहे जाने वाले भैरव अपने हाथों में त्रिशूल, डमरू, कपाल और सर्प लिए हुए हैं। शैव परंपरा में उन्हें शिव का प्रचंड प्रतिरूप माना जाता है।

2. नृत्यरत संबंदार : तमिलनाडु की 14वीं सदी की यह प्रतिमा पीतल की बनी है। इसमें सातवीं सदी के बाल संत संबंदार नृत्यरत दर्शाए गए हैं। 16 वर्ष की आयु तक ही जीवित रहे इन संत को शिव स्तुति में 16,000 पद्य रचने वाला माना जाता है। उनकी कुल तीन प्रतिमाएं भारत लौटी हैं।3. शक्ति : 12वीं से 13वीं शताब्दी की यह गुजरात की प्रतिमा है। इसमें देवी शक्ति को महिषासुरमर्दिनी दुर्गा रूप में दर्शाया गया है। चेहरे पर आक्रामकता दर्शाते हुए उनकी जिव्हा बाहर है और उन्होंने महिषासुर को बालों से पकड़ा हुआ है।4. लक्ष्मी-नारायण : 10वी से 11वीं शताब्दी की प्रतिमा यूपी या राजस्थान की होने का अनुमान है। इसमें दैवीय लक्ष्मी व नारायण के दोनों ओर खड़े होकर ब्रह्मा व शिव उन्हें सम्मानित कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button