ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
छत्तीसगढ़

जागरूकता के लिए निकली रैलियां

रायपुर :  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज सोमवार से प्रदेश में जिला, विकासखण्ड और ग्राम स्तर पर पोषण अभियान के तहत चौथे पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। पखवाड़े के पहले दिन प्रदेशभर में पोषण जागरूकता के लिए सुपोषण रथ, पोषण साइकिल रैली, बाइक रैली जैसी कई रैलियां निकाली गई। यह पखवाड़ा 04 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश में प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन कर व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर पोषण सम्बन्धित व्यवहार परिवर्तन का प्रयास किया जाएगा।

जागरूकता के लिए निकली रैलियां

इस वर्ष पोषण पखवाड़ा का प्रमुख उद्देश्य स्वस्थ बच्चे की पहचान और स्वस्थ भारत के लिए पारम्परिक और आधुनिक संसाधनों के एकीकरण पर केन्द्रित गतिविधियां है। इसमें जनप्रतिनिधियों, सहयोगी विभागों, संगठनों, समूहों एवं जनसमुदाय का भी सहयोग लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा 21 से 27 मार्च के मध्य स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा का आयोजन किया जाना था जिसे आगामी आदेश तक स्थगित किया गया है। इसके  स्थान पर अब 21 मार्च से 04 अप्रैल के मध्य पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत समुदाय आधारित गतिविधि, लिंग संवेदनशील जल प्रबंधन, एनीमिया की रोकथाम और प्रबंधन, जनजातिय क्षेत्रों में स्वस्थ मां और बच्चे के लिए पारंपरिक भोजन को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button