ब्रेकिंग
Simhastha 2028 Preparations: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिल... Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक... Muzaffarpur News: मनियारी थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, वार्ड सदस्य पर जबरन झाड़...
देश

राशन कार्ड लाभार्थियों के लिए खुशखबरी! केंद्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Aadhaar-Ration Link: आप आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करके ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना का लाभ उठा सकते हैं. इसके साथ ही लाभार्थियों को और भी कई फायदे मिलते हैं. सरकार ने राशन को आधार से जोड़ने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है.

नई दिल्ली: Aadhaar-Ration Link: राशन कार्ड लाभार्थियों के लिए काम की खबर है. सरकार ने लाभार्थियों को एक और शानदार मौका दिया है. दरअसल, सरकार ने राशन कार्ड ओ आधार से लिंक करने की लास्ट को बढ़ा दिया है. लाभार्थी अब अपने राशन कार्ड को आधार से 30 जून, 2022 तक जोड़ सकेंगे. अगर अपने भी अब तक राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है तो जल्दी कर लें. Dept of Food and Public Dribution ने इसके लिए नोटीफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी है. बता दें कि पहले इसकी लास्ट डेट 31 मार्च को खत्म हो रही थी.

राशन कार्ड से मिलते हैं कई फायदे

राशन कार्ड के लाभार्थियों को कम कीमत में राशन मिलने के साथ ही और भी कई फायदे मिलते हैं. केंद्र सरकार ने ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना की शुरुआत की है. इसके तहत देश में लाखों लोगों को लाभ मिल रहा है. राशन कार्ड के अंतर्गत अनाज के साथ भी कई लाभ मिलते हैं. आप आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करके ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना का लाभ उठा सकते हैं. इससे देश के किसी भी राज्य की राशन कार्ड की दुकान से राशन प्राप्त कर सकते हैं.

ऐसे ऑनलाइन लिंक करें आधार कार्ड

1. इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं.2. अब आप ‘Start Now’ पर क्लिक करें.3. अब यहां पर आपको अपना पता जिला राज्य सहित भरना होगा.4. इसके बाद ‘Ration Card Benefit’ के ऑप्शन पर क्लिक करें.5. अब यहां आप अपना आधार कार्ड नंबर, राशन कार्ड नंबर, ई-मेल एड्रेस और मोबाइल नंबर आदि भरें. 6. इसे भरने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा.7. यहां OTP भरते ही आपकी स्क्रीन पर प्रोसेस कम्पलीट होने का मैसेज मिलेगा.8. ये सारी प्रक्रिया पूरी होते ही आपका आधार वेरीफाई हो जाएगा और आपका आधार आपके राशन कार्ड से लिंक हो जाएगा.

ऑफलाइन भी कर सकते हैं लिंक

राशन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक कराने के लिए जरूरी दस्तावेजों में आधार कार्ड की कॉपी, राशन कार्ड की कॉपी और राशन कार्ड धारक की पासपोर्ट साइज फोटी राशन कार्ड केंद्र पर जमा करना होगा. इसके अलावा राशन कार्ड केंद्र पर आपका आधार कार्ड का बायोमेट्रिक डेटा वेरिफिकेशन भी हो सकता है.

Related Articles

Back to top button