ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

योगी सरकार ने 12 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार रात बारह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये। इसमें, पुलिस महानिदेशक (अभियोजन) सुजानवीर सिंह को अब पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) की जिम्मेदारी दी गयी है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी द्वारा सोमवार रात जारी बयान के अनुसार प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक एस एन साबत को लखनऊ जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। जबकि, लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण अब अपर पुलिस महानिदेशक डा. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

अपर पुलिस महानिदेशक एटीएस असीम अरूण को अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवायें की जिम्मेदारी दी गयी है, जबकि इस पद पर तैनात आशुतोष पांडेय को अपर पुलिस महानिदेशक अभियोजन का कार्यभार दिया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक यूपी 100 ध्रुव कांत ठाकुर को अपर पुलिस महानिदेशक एटीएस पद पर नयी तैनाती मिली है । इसी तरह, अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस प्रशिक्षण विदयालय मुरादाबाद एलवी एंटनी देव कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक कार्मिक की जिम्मेदारी दी गयी है।

जबकि, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन हरिराम शर्मा को अपर पुलिस महानिदेशक उप्र पुलिस आवास निगम के पद पर तैनाती दी गयी है, जबकि इस पद पर तैनात पीसी मीना को अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। बयान के मुताबिक, अपर पुलिस महानिदेशक डा भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद के पद पर तैनात सुनील कुमार गुप्ता को अपर पुलिस महानिदेशक जीएसओ की जिम्मेदारी दी गयी है, जबकि इस पद पर तैनात सुजीत पांडेय को अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज बनाया गया है। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध रवि जोसेफ लोक्कू को पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) बनाया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button