ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
देश

ओमिक्रॉन और डेल्टा से मिलकर बना नया वायरस पहुंचा भारत, इन राज्यों में मिले मरीज; जानें कितना है खतरनाक

डेल्टा (Delta) और ओमिक्रॉन (Omicron) वेरिएंट मिलकर बना कोरोना वायरस का नया वेरिएंट डेल्टाक्रॉन (Deltacron) भारत पहुंच गया है और कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली के अलावा कई राज्यों में इसके मामले सामने आए हैं.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) के नए मामलों में कमी आने के बाद लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है, लेकिन इस बीच देश में कोविड-19 के एक नए वेरिएंट ने दस्तक दी है. कोरोना वायरस का नया वेरिएंट डेल्टा (Delta) और ओमिक्रॉन (Omicron) वेरिएंट मिलकर बना है. डेल्टा और ओमिक्रॉन से मिलकर बना डेल्टाक्रॉन (Deltacron) वेरिएंट भारत पहुंच गया है और कई राज्यों में इसके मामले सामने आए हैं.

देश के इन राज्यों में आए डेल्टाक्रॉन के मामले!

तेलंगाना टुडे के हवाले से मनी कंट्रोल में छपी रिपोर्ट के अनुसार, भारत के कोविड जीनोमिक्स कंसोर्सियम (INSACOG) और GSAID ने इशारा किया है कि देश में 568 मामले जांच के दायरे में हैं. रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक में 221 मामलों में डेल्टाक्रॉन (Deltacron) वेरिएंट के संकेत मिले हैं, जो हॉटस्पॉट बन गया है. इसके बाद तमिलनाडु में 90, महाराष्ट्र में 66, गुजरात में 33, पश्चिम बंगाल में 32 और तेलंगाना में 25 और नई दिल्ली में 20 मामले जांच के दायरे में हैं.

डेल्टा और ओमिक्रॉन का हाइब्रिड वेरिएंट है डेल्टाक्रॉन

एक्सपर्ट्स की मानें तो ये एक सुपर सुपर-म्यूटेंट वायरस, जिसका वैज्ञानिक नाम BA.1 + B.1.617.2 है. एक्सपर्ट्स ने कहा है कि डेल्टा और ओमिक्रॉन से मिलकर बना एक हाइब्रिड स्ट्रेन है, जिसे सबसे पहले साइप्रस के रिसर्चर्स ने पिछले महीने खोजा था. उस समय तो वैज्ञानिकों ने इसे लैब में हुई एक तकनीकी गलती समझा था. लेकिन अब इसके ब्रिटेन में केस सामने आ रहे हैं. डेल्टाक्रॉन (Deltacron) कोरोना वायरस का एक हाइब्रिड वेरिएंट है जो डेल्टा और ओमिक्रॉन वेरिएंट से मिलकर बनता है.

कोविड के नए वेरिएंट से बढ़ेगा संक्रमण

वैज्ञानिकों का कहना है कि डेल्टा और ओमिक्रॉन से मिलकर बना नया वायरस कितना खतरनाक है, इसको लेकर कई स्टडी चल रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनवरी 2022 में फ्रांस में इस वायरस के फैलने की शुरुआत हुई थी और पहला मामला सामने आया था. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि ओमिक्रॉन और डेल्टा का रिकॉम्बिनेंट वायरस फैल रहा है. WHO की साइंटिस्ट मारिया वान करखोव ने कहा है कि SARSCov2 के ओमिक्रॉन और डेल्टा वेरिएंट के मिलकर फैलने की आशंका है. इनका सर्कुलेशन तेजी से हो सकता है.

Related Articles

Back to top button