ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

हैदराबाद में बिहार के 11 मजदूरों की झुलसकर मौत

हैदराबाद | सिकंदराबाद में बुधवार तड़के एक लकड़ी और कबाड़ की दुकान में भीषण आग लगने से बिहार के 11 श्रमिकों की जलकर मौत हो गई। घटना सिकंदराबाद के भोईगुड़ा इलाके की आईडीएच कॉलोनी में तड़के करीब चार बजे एक दुकान पर हुई।

पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति आग से बाहर निकलने में कामयाब रहा। उसे गांधी अस्पताल ले जाया गया। सभी पीड़ित बिहार के प्रवासी श्रमिक थे और जब आग लगी तब वे सो रहे थे।

अलग-अलग इलाकों से मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

शवों को गांधी अस्पताल भेज दिया गया है। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि 10 शवों इतनी बुरी तरह से जले हुए थे की उनकी पहचान नहीं हो सकी।

हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सी.वी. आनंद ने घटनास्थल पर संवाददाताओं से कहा कि इमारती लकड़ी डिपो के मालिक की लापरवाही और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के कारण यह घटना हुई है।

मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने आग दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है और मौतों पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने आग में मरने वालों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव सोमेश कुमार को पीड़ितों के शवों को उनके मूल स्थानों पर भेजने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।

पशुपालन मंत्री टी. श्रीनिवास यादव, मुख्य सचिव सोमेश कुमार और पुलिस आयुक्त आनंद ने घटनास्थल का दौरा किया।

Related Articles

Back to top button