ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...
खेल

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय पुरुष टीम के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा

ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखा। टीम ने अब तक छह मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। टीम अंक तालिका में भी सबसे ऊपर है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय पुरुष क्रिकेट द्वारा बनाए गए 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार 18वां वनडे मैच जीता। यह पुरुष और महिला क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड। पहले यह रिकॉर्ड भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के नाम था। मेन्स टीम इंडिया ने 2005-06 में लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार 17 मैच जीते थे। महिला क्रिकेट की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के बाद इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का नंबर आता है। इन दोनों टीमों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 15-15 मैच जीते हैं। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के नाम सबसे ज्यादा छह बार आईसीसी महिला वनडे विश्व कप जीतने का भी रिकॉर्ड है।

दक्षिण अफ्रीका ने 272 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग ने वनडे में अपना 15वां शतक जमाया जिसके लिए उन्होंने 130 गेंदों का सामना किया और इस दौरान 15 चौके और एक छक्का लगाया। लैनिंग का यह विश्व कप में तीसरा शतक था। उनकी इस पारी से ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 272 रन बनाकर 28 गेंद शेष रहते ही जीत दर्ज कर ली।

Related Articles

Back to top button