ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

पीएम नरेन्‍द्र मोदी से आज मिलेंगे पंजाब के सीएम भगवंत मान

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलेंगे। मुख्‍यमंत्री बनने के बाद  यह उनकी दोनों नेताओं से पहली मुलाकात होगी। मान की पीएम मोदी व अमित शाह से यह शिष्‍टाचार मुलाकात होगी। सीएम मान आज प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करके रूरल डेवलपमेंट फंड के केन्द्र सरकार द्वारा रोके गए 1082 करोड़ रुपए सहित कई अन्य मुद्दे उठाएंगे। पीएम और केंद्रीय गृहमंत्री से मिलने के बाद भगवंत मान दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आप के कन्‍वीनर अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे।

भगवंत मान इस मुलाकात के लिए चंडीगढ़ से दिल्‍ली रवाना हुए। इस मुलाकात के दौरान मुख्‍यमंत्री मान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंंत्री अमित शाह से पंजाब के राजनीतिक हालात सहित विभिन्‍न मुद्दों पर बातचीत करेंगे। माना जा रहा है कि मुख्‍यमंत्री भाखड़ा ब्‍यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) सदस्यों की नियुक्ति के नियमों में बदलाव व सीमा सुरक्षा का भी मुद्दा उठा सकते हैंं।

Related Articles

Back to top button