ब्रेकिंग
बालाघाट में बीएससी कृषि के छात्र की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल: सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिला ... जबलपुर के देवताल मंदिर में अनोखी चोरी: भगवान गणेश को सात बार प्रणाम और शिवजी के सामने माथा टेकने के ... बालाघाट के ग्राम हिर्री में मंडई मेले के दौरान चाऊमीन खाने से बिगड़ी 118 बच्चों की तबीयत, 45 से अधिक... बीजेपी विधायक रेखा पात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ी, कीटनाशक सेवन की आशंका के बाद गंभीर हालत में कोलकाता... पुणे के इंजीनियरिंग कॉलेज में तकनीकी खराबी से बड़ा हादसा टला: 12 घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही 19 वर्षी... थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के 'दीपथून' पर कार्तिगई दीपम जलाने का मामला: तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट म... वेलिंगटन टेस्ट में जीत की दहलीज पर भारतीय टीम: 720 रनों पर पारी घोषित कर ली 352 रनों की विशाल बढ़त, ... रामायण जैसी बड़ी फिल्म के सामने भी साउथ फिल्मों का जलवा बरकरार: सूर्या और धनुष के बाद अब 'ENE रिपीट'... दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना पाकिस्तान का लाहौर: 500 के पार पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक, जहरीली ... देश में नए लेबर कोड लागू होने के पूरे हुए एक साल, 29 पुराने श्रम कानूनों को समाहित कर मजदूरी, पेंशन ...
मध्यप्रदेश

 सप्ताह में पांच दिन ही लगेंगे सरकारी दफ्तर, आदेश जारी

कर्मचारियों ने कहा इसे हमेशा के लिए लागू करें…।

भोपाल । मध्यप्रदेश में भी सरकारी दफ्तर पांच दिन काम करेंगे। राज्य सरकार ने पांच दिन के सप्ताह के आदेश जारी कर दिए हैं। अब सरकारी दफ्तर सोमवार से शुक्रवार तक ही लगेंगे। कोरोनाकाल में पांच दिन के सप्ताह की मियाद मार्च में खत्म हो रही थी, इसे अब बढ़ा दिया गया है। इधर, कर्मचारी संघ ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि इसे केंद्र सरकार और अन्य राज्यों की तरह हमेशा के लिए लागू कर देना चाहिए। इससे कर्मचारियों के साथ ही सरकार को भी बड़ा लाभ होगा। कोरोनाकाल के चलते राज्य सरकार ने 22 जुलाई 2021 को दफ्तरों में कर्मचारियों की उपस्थिति सीमित करने के लिए पांच दिन का सप्ताह लागू किया था। इसके साथ ही 22 अक्टूबर 2021 को सरकार ने इसकी मियाद बढ़ाकर मार्च 2022 कर दी थी। तभी से सरकारी दफ्तरों में सोमवार से शुक्रवार तक का सप्ताह लागू है। यानी सप्ताह में पांच दिन काम करने का आदेश प्रभावशील था।

जून तक लागू रहेगा यह नियम
मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। नए आदेश के मुताबिक कोविड 19 महामारी के रोकथाम एवं बचाव के संबध में प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों में कार्यदिवस पांच दिन यानी सोमवार से शुक्रवार तक निर्धारित किया गया था। जिसकी अवधि मार्च 2022 में खत्म हो रही थी। इसे आगे बढ़ाते हुए 20 जून 2022 तक कर दिया गया है।

कर्मचारियों में खुशी, कहा- इससे सरकार को भी फायदा
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने कहा कि यह फैसला स्वागतयोग्य है। इसे हमेशा के लिए लागू करना चाहिए। क्योंकि केंद्र सरकार से लेकर कई राज्यों में फाइव डे वीक कर दिया गया है। तिवारी ने कहा कि पांच दिन करने से कर्मचारियों का जीवन बढ़ जाएगा। आज के दौर में हमें प्रकृति को साथ में लेकर चलना चाहिए। कोरोनाकाल में भी वातावरण स्वच्छ हुआ है। लाखों कर्मचारी बस और अपने वाहन से दफ्तर जाते हैं, ऐसे में ट्रैफिक कम होगा, लोगों का पैसा बचेका, पेट्रोल-डीजल की बचत होगी, वहीं प्रदूषण भी काफी कम होगा। इसके साथ ही सरकार को भी लाभ होगा। सरकारी वाहन भी बंद रहेंगे। दफ्तरों में चाय-नाश्ता, एसी-कूलर समेत बिजली का खर्च बचेगा। तिवारी ने बताया कि पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के समय में एक वर्ष में राज्य सरकार ने 371 करोड़ रुपए बचाने की बात कही थी। तिवारी ने प्रदेश के कर्मचारी कई वर्षों से पांच दिन के साप्ताहिक अवकाश को हमेशा लागू करने की मांग कर रहे हैं। कोरोनाकाल से पहले भी कई राज्यों में यह लागू है। मध्यप्रदेश में कोरोनाकाल के कारण लागू किया गया था। जिसे थोड़ा-थोड़ा करके बढ़ाया जा रहा है। राजस्थान, बिहार, पंजाब, बंगाल, दिल्ली, छत्तीसगढ़, और केंद्रीय कार्यालय में पांच दिवसीय सप्ताह चल रहा है। इसे पूरे भारत में एक साथ लागू करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button